Hanuman Chalisa
✕

राहुल गांधी बोले, पीएमओ बन गया है प्रचार मंत्री का ऑफिस...

Updated: बुधवार, 20 मार्च 2019 (13:27 IST)
इंफाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) अब 'प्रचार मंत्री का ऑफिस' बन गया है। मंगलवार की शाम अरुणाचल प्रदेश से यहां पहुंचे गांधी मणिपुर राज्य फिल्म विकास सोसाइटी के छात्रों से बात कर रहे थे।

गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) अब प्रचार मंत्री का कार्यालय बन गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांस्कृतिक साम्राज्यवाद में विश्वास नहीं करती और इसका मानना है कि देश के किसी एक हिस्से को दूसरे हिस्सों पर शासन नहीं करना चाहिए क्योंकि हर राज्य की अपनी सांस्कृतिक अभिव्यक्ति होती है जिसका सम्मान किया जाना चाहिए।

गांधी ने कहा, देश के हर हिस्से को अपनी बात को अभिव्यक्त करने की अनुमति दी जानी चाहिए। भाजपा-आरएसएस गठजोड़ एक विचार थोपना चाहता है और दूसरे विचारों को कुचलना चाहता है। जब भी उनके खिलाफ कोई विरोध प्रदर्शन होते हैं तो उनकी ये असलियत सामने आ जाती है।

गांधी ने पूर्वोत्तर के मुद्दे पर कहा कि रोजगार संकट से निपटना और क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, हमारे हिसाब से क्षेत्र संभावित विनिर्माण हब है। कृषि क्षेत्र में पर्याप्त भंडारण व्यवस्था न होने के कारण अन्न और सब्जियां यहां बेकार हो जाती हैं। मणिपुर में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना की जा सकती है।

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

अगला लेख