sundarkand
✕

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं तैयार रहने को कहा, बोले दिल्ली की सातों सीटें जीतनी हैं

Updated: मंगलवार, 12 मार्च 2019 (00:29 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना को परोक्ष रूप से खारिज करते हुए सोमवार को कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बूथ पर काम करें, क्योंकि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को राष्ट्रीय राजधानी में सभी सीटें जीतनी है।
 
पार्टी की दिल्ली इकाई के 'मेरा बूथ, मेरा गौरव' सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में सीलिंग चलती जा रही है, पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे हैं, दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमत गिर रही है और दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़ती जा रही है। मैं बूथ कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि आपके ऊपर है। बूथ पर आप कांग्रेस की बात करिए, चौकीदार की बात करिए और बताइए कि कांग्रेस ही काम कर सकती है। हमें सारी सीटें जीतनी है।
 
इस सम्मेलन में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा कि बहुत जल्द दिल्ली में लोकसभा चुनाव होने जा रहा है और आशा करती हूं कि हम मिलकर सातों सीटें जीतेंगे।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कहा कि हम आपको इस देश का नेता देखना चाहते हैं। अगर हमें अच्छा और बढ़ता हुआ हिन्दुस्तान चाहिए तो यह सिर्फ राहुल गांधी के नेतृत्व से ही संभव है। पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने वाले लोगों के खिलाफ लड़ाई है और हम इस लड़ाई को जीतेंगे।
 
कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने मंच से राहुल गांधी की मौजूदगी में कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होगा और 23 मई को लोकसभा की सभी सीटों के नतीजे आएंगे। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की Inside Story, 23 IAS समेत 11 जिलों के कलेक्टर क्यों बदले गए?

LIVE: सितंबर में भारत की थोक महंगाई दर बढ़कर 11.39%

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

"तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं": CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, बोले- युवाओं को जेल भेजना सरासर कायरता

अहमदाबाद में 158 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बांटे प्रमाण पत्र

अगला लेख