Hanuman Chalisa

राफेल मुद्दे पर राहुल ने मोदी पर साधा निशाना

Updated: सोमवार, 28 जनवरी 2019 (16:41 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घेरते हुए कहा है कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पास सौदे से संबंधित दस्तावेजों मौजूद होने के दावे से संबंध में जो टेप एक महीने पहले सामने आया था, उसको लेकर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
 
 
गांधी ने सोमवार को ट्वीट किया- 'गोवा में राफेल विमान सौदे को लेकर जो टेप सामने आया, उसे 30 दिन पूरे हो चुके हैं। इस बारे में न कोई प्राथमिकी दर्ज की गई और न ही किसी तरह से जांच के आदेश दिए गए हैं और नही मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है।'
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि टेप सही है, इसके बावजूद कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने लिखा- 'यह टेप निश्चित रूप से प्रामाणिक है और गोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर के पास राफेल की गोपनीयता से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं और इसी के कारण प्रधानमंत्री पर कार्रवाई नहीं हो रही है।'
 
उन्होंने गोवा सरकार के मंत्री विश्वजीत पी. राणे का एक बयान भी पोस्ट किया है जिसमें वे कह रहे हैं कि टेप के साथ छेड़छाड़ की गई है और इसके जरिए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री तथा कैबिनेट के बीच गलतफहमी पैदा करने का प्रयास किया है। कैबिनेट में पर्रिकर ने राफेल का कोई जिक्र ही नहीं किया है।
 
शीतकालीन सत्र में गांधी ने इस टेप का मामला लोकसभा में उठाने का प्रयास किया था लेकिन जब अध्यक्ष ने उनसे टेप की प्रामाणिकता को लेकर सवाल किया तो उन्होंने संसद में टेप नहीं चलाया और न ही इसमें दर्ज बातचीत का उल्लेख किया। (वार्ता)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

'पूरा देश और पीएम मोदी आपके साथ हैं': निशु आजाद के मामले में भाजपा नेता का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

भारत चांद पर पहुंच गया लेकिन जाति व्यवस्था अभी भी जारी है: बॉम्बे हाईकोर्ट

CJP का 72 घंटे का अल्टीमेटम, निशू आजाद के पिता पर हमले के आरोपी पर दर्ज हो हत्या के प्रयास का मुकदमा

जानिए कौन हैं MP के 20 साल के ‘बिट्टू तबाही’ और क्यों हो रही है इनकी तारीफ!

अगला लेख