ramcharitmanas
✕

पीएम मोदी को मिले कोटलर अवॉर्ड पर राहुल गांधी का कटाक्ष

Updated: मंगलवार, 15 जनवरी 2019 (13:50 IST)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिए गए पहले फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने पर उन्हें बधाई तो दी पर परोक्ष रूप से कटाक्ष ज्यादा किया।

राहुल गांधी ने ट्‍वीट कर कहा कि मैं विश्व प्रसिद्ध कोटलर प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड से सम्मानित होने पर पीएम मोदी को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने परोक्ष रूप से कटाक्ष किया कि वास्तव में यह काफी प्रसिद्ध है, इसमें कोई जूरी भी नहीं है। इसके पीछे अलीगढ़ की एक अंजान सी कंपनी है। इसके ईवेंट पार्टनर पतंजलि और रिपलब्लिक टीवी हैं।

क्या है पुरस्कार : पीएम मोदी को यह पुरस्कार देश को उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान करने के लिए दिया गया है। पीएमओ के अनुसार, यह अवॉर्ड ‘पीपुल, प्रॉफिट और प्लानेट’ की अवधारणा पर केंद्रित है और हर साल यह अवॉर्ड किसी देश के नेता को दिया जाएगा।

प्रशस्ति पत्र के मुताबिक, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्वच्छ भारत जैसी पहलों से भारत विश्वभर में सबसे आकर्षक विनिर्माण एवं व्यापार केंद्रों में से एक के रूप में उभरा है।

प्रोफेसर फिलिप कोटलर नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी, केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में मार्केटिंग के प्रसिद्ध प्रोफेसर हैं। बीमारी की वजह से प्रोसेफर कोटलर ने अमेरिका के जॉर्जिया में इमोरी यूनिवर्सिटी के डॉ. जगदीश सेठ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवॉर्ड देने के लिए भेजा। 

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

Top News 26 October : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अर्नब' का खतरा, 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; पढ़ें आज की बड़ी खबरें

अन्नामलाई क्यों हुए भाजपा के खिलाफ? जयललिता-करुणानिधि का विकल्प बनने का सपना, विजय ने कैसे बदला तमिलनाडु का खेल?

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

अगला लेख