Hanuman Chalisa
✕

राहुल बोले- निर्मला तो फेल हो गईं, अब मोदी ही दें जवाब

Updated: शनिवार, 5 जनवरी 2019 (16:39 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि राफेल मुद्दे पर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण उनके सवालों का जवाब देने में असफल रही हैं इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जवाब देना चाहिए। गांधी ने शनिवार को ट्वीट किया- 'रक्षामंत्री संसद में 2 घंटे तक बोली लेकिन वे मेरे द्वारा पूछे गए 2 सरल सवालों का जवाब देने में असमर्थ रही हैं।'
 
 
इसके साथ ही गांधी ने सीतारमण के संसद में दिए गए भाषण का वीडियो भी पोस्ट किया है और लिखा है- 'इस वीडियो को देखें और शेयर करें। प्रत्येक भारतीय को प्रधानमंत्री तथा उनके मंत्रियों से इन सवालों का जवाब पूछना चाहिए।'
 
गौरतलब है कि शुक्रवार को लोकसभा में रक्षामंत्री ने राफेल मुद्दे पर नियम 193 के तहत 2 दिन तक चली चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस पर तीखे हमले किए जिस पर सदन में बैठे गांधी ने कड़ा ऐतराज जताया और आरोप लगाया कि सवालों का जवाब नहीं दिया जा रहा है। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख