sundarkand

राहुल गांधी का तीखा हमला, बोले टीआरएस और ओवैसी भाजपा के सहयोगी

Updated: सोमवार, 3 दिसंबर 2018 (17:29 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव में लोगों से अपनी पार्टी को वोट देने की अपील करते हुए आरोप लगाया है कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और एआईएमआईएम, भारतीय जनता पार्टी की 'बी' और 'सी' टीम के रूप में काम कर रहे हैं।


गांधी ने सोमवार को ट्वीट किया- 'टीआरएस भाजपा की 'बी' टीम है और पार्टी प्रमुख के. चन्द्रशेखर राव तेलंगाना में मोदी की मोहर बनकर काम करते हैं। एआईएमआईएम के ओवैसी भाजपा की 'सी' टीम की तरह हैं और उसका काम भाजपा और केसीआर विरोधी वोट पर सेंध लगाना है। तेलंगाना के निवासियों मोदी, केसीआर और ओवैसी एक ही हैं। वे सीधी बात नहीं कहते हैं। उनके चक्कर में मत आइए।'

कांग्रेस अध्यक्ष ने इससे पहले भाजपा और टीआरएस पर अक्षम होने का आरोपा लगाया और कहा कि उनकी वजह से तेलंगाना के लोगों का स्वभाव बदल गया है। उन्होंने ट्वीट किया- 'तेलंगाना का गठन आदर्श राज्य और बड़े सपने के साथ हुआ था, लेकिन पिछले 4 सालों के दौरान टीआरएस और भाजपा की अक्षमता, अहंकार और भ्रष्टाचार ने यहां के लोगों को चिड़चिड़ा बना दिया है।'

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी पर पाकिस्तान का बड़ा एक्शन: मसूद अजहर की गिरफ्तारी पर 70 लाख का इनाम

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल: 17 सांसद छोड़ सकते हैं NCPI का साथ, भाजपा में शामिल होने की तैयारी!

BJP प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट, पत्नी और माता-पिता ने भी नहीं दिया साथ? राजस्थान में चौंकाने वाला रिजल्ट

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

अगला लेख