Daily Horoscope
✕

भाजपा का तीखा हमला, नासमझ और नादान नेता हैं राहुल गांधी

Updated: शुक्रवार, 24 अगस्त 2018 (16:07 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 'नासमझ' और 'नादान' नेता बताते हुए शुक्रवार को कहा कि वह देश को उसी मुकाम पर पहुंचाना चाहते हैं जिस पर अपनी पार्टी को पहुंचा चुके हैं।
 
 
भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि गांधी देश को बांटने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि उनकी पार्टी ने किसे नहीं बांटा। स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के लिए भी लोगों को बांट दिया। एक वोट की खातिर कांग्रेस ने देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटा और अब उस पार्टी के अध्यक्ष अंग्रेजों के दरवाजे पर जा कर कह रहे हैं कि सरकार ने देश को बांटने का किया है।
 
 
त्रिवेदी ने जर्मनी में गांधी के भाषणों की विषयवस्तु पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि गांधी विदेश जाकर भारत को लांछित कर रहे हैं। अगर वह उस कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं जिसमें चक्रवती राजगोपालाचारी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. राधाकृष्णन थे, तो वह उस पार्टी के नेता बनने योग्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नासमझ, नादान नेता पार्टी को जिस मुकाम पर पहुंचा चुका है, उसी मुकाम पर देश को पहुंचाना चाहता है।
 
 
त्रिवेदी ने यूरोपीय इतिहास एवं अंग्रेजी साहित्य में प्रचलित एक कहावत उद्धृत की और कहा कि उसी कहावत के आधार पर कह सकते हैं कि 'राहुल गांधी इज वाइज़ेस्ट फूल इन कांग्रेसडम'। उन्होंने कहा कि पहले गांधी विदेश जाते थे तो उसे गुप्त रखा जाता था और कहा जाता था कि वह ज्ञान-ध्यान के लिए गया। लेकिन इस बार आधिकारिक यात्रा पर विदेश गए हैं और गजब का ज्ञान बांट रहे हैं।
 
 
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं भारतीय अर्थव्यवस्था का उन्हें कोई ज्ञान नहीं है और अंतराष्ट्रीय रिपोर्टों को भी समझने को तैयार नहीं हैं। वह आईएसआईएस को बेरोजगारी से जोड़ रहे हैं। उन्हें यह भी नहीं पता कि ओसामा बिन लादेन अरबपति था और उसे रोजगार की कोई दिक्कत नहीं थी।
 
 
इसी प्रकार से 11 सितंबर को आतंकवादी हमला करने वाले उच्च शिक्षित पेशेवर थे, जिन्हें पैसे की कोई कमी नहीं थी। उन्हें समझ ही नहीं है कि आतंकवाद विचारधारा की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि गांधी या तो नासमझ हैं या ऐसे समझदार हैं कि समझना ही नहीं चाहते हैं।
 
 

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

जेल में लंबी डीलिंग, शिवपाल-आजम की मुलाकात पर ओपी राजभर का बड़ा दावा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

अगला लेख