sundarkand
✕

आज से राहुल गांधी का 'संविधान बचाओ अभियान'

Updated: सोमवार, 23 अप्रैल 2018 (12:02 IST)
नई दिल्ली। दलितों के वोट बैंक के चलते कांग्रेस ने 'संविधान बचाओ' अभियान की शुरुआत के मौके पर संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के साथ पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन, पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जैसे प्रमुख दलित नेताओं को याद किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने 'जय भीम' और 'बाबा साहेब अमर रहें' के नारे लगाए।
 
 
कांग्रेस के 'संविधान बचाओ' अभियान का मकसद संविधान एवं दलितों पर कथित हमलों के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर जोर-शोर से उठाना है। अभियान की शुरुआत के पहले दिन पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के आगमन से पहले आयोजन स्थल तालकटोरा स्टेडियम लगभग भर गया था। कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में दिल्ली और देश के दूसरे हिस्सों से दलित समाज के लोग आए हैं। ये लोग मोदी सरकार की दलित और आदिवासी विरोधी नीतियों के खिलाफ राहुल गांधी के संघर्ष को समर्थन देने पहुंचे हैं।
 
कार्यक्रम की शुरुआत साथ ही बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अलावा पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन और पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवनराम जैसे आजाद भारत के बड़े दलित नेताओं और दूसरे क्षेत्रों की दलित हस्तियों को याद किया गया। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का भी जिक्र हुआ।
 
माना जा रहा है कि कांग्रेस ने 'संविधान बचाओ' अभियान 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दलित समुदाय के बीच अपनी पैठ बढ़ाने के प्रयास के तहत शुरू किया है। हाल के दिनों में उच्चतम न्यायालय द्वारा एससी-एसटी कानून में कथित तौर पर बदलाव के मुद्दे पर दलित आक्रोशित नजर आ रहे हैं। कांग्रेस इस मौके का लाभ उठाकर उन्हें अपने पक्ष में करने की जुगत में जुटी है। इसी को ध्यान में रखकर इस अभियान की शुरुआत की गई है। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख