Hanuman Chalisa

बहरीन रवाना हुए राहुल गांधी

Updated: सोमवार, 8 जनवरी 2018 (10:45 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को बहरीन की यात्रा पर रवाना हुए। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। इस दौरान वे अनिवासी भारतीयों के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे और इस खाड़ी देश के प्रधानमंत्री शहजादे सलमान बिन हमद अल-खलीफा से मुलाकात करेंगे। राहुल बहरीन के राजकीय अतिथि होंगे। उनके शाह हमद बिन इसा अल खलीफा से भी मुलाकात की संभावना है।
 
कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि गांधी ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडिया ओरिजिन (जीओपीआईओ) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के विदाई सत्र में सोमवार को हिस्सा लेंगे। बयान में कहा गया है कि कार्यक्रम में 50 देशों के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। वे भारतीय मूल के कारोबारियों से भी सोमवार को बातचीत करेंगे।
 
राहुल ने अपनी यात्रा शुरू करने से पहले एक ट्वीट में कहा कि अनिवासी भारतीय हमारी सौम्य ताकत के वास्तविक प्रतिनिधि एवं विश्व में हमारे देश के दूत होते हैं। बहरीन में अपने देशवासियों के साथ मुलाकात और उन्हें संबोधित करने को लेकर आशान्वित हूं। राहुल के 9 जनवरी को भारत लौटने की संभावना है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख