sawan somwar

मोदी के बाद अब राहुल जाएंगे गुजरात के दौरे पर

Updated: रविवार, 8 अक्टूबर 2017 (14:39 IST)
नई दिल्ली। गुजरात में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए तेज हो रही राजनीतिक चहल-पहल के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 9 अक्टूबर से 3 दिन तक गुजरात के दौर पर रहेंगे। राज्य की उनकी यह दूसरी यात्रा होगी।
 
पार्टी सूत्रों के अनुसार गांधी 9 से 11 अक्टूबर तक गुजरात में रहेंगे। इस दौरान वे पश्चिमी गुजरात में दूसरा रोड शो करेंगे और कई जिलों का दौरा करेंगे। राज्य के अपने पिछले दौरे की तरह ही इस बार भी वे वहां कई मंदिरों में दर्शन करने भी जाएंगे।
 
गांधी ने अपने पिछले दौरे की शुरुआत गुजरात के द्वारका मंदिर में दर्शन करके की थी। इस दौरान वे कई अन्य मंदिरों में भी दर्शन करने गए थे। वे साथ ही किसानों, व्यापारियों, धार्मिक और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों से भी मिले थे। 
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष सुबह 10 बजे अहमदाबाद हवाई अड्डा पहुंचेंगे। पहले वे हाथीजन सर्कल जाएंगे और इसके बाद जिभाईपुरा और खेड़ा के लिए रवाना होंगे, जहां अमूल कार्यक्रम में उनका स्वागत किया जाएगा। जिभाईपुरा से वे संतराम मंदिर जाएंगे। यह मंदिर सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। यहां हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिर में दर्शन करने के बाद गांधी स्वतंत्रता सेनानी सरदार पटेल के जन्मस्थान नडियाड का दौरा करेंगे।
 
नडियाड के बाद गांधी आणंद के पेटलाद शहर जाएंगे और वहां लोगों को संबोधित करेंगे। डेरदद्दा गांव में वे महिला दुग्ध को-ऑपरेटिव के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। आणंद के बाद वे वडोदरा के सयाजी हॉल पहुंचेंगे, जहां वे कारोबारी प्रतिनिधियों और पेशेवर लोगों से मुलाकात करेंगे। रात में वे वडोदरा के सर्किट हाउस में ठहरेंगे।
 
गांधी 10 अक्टूबर को वडोदरा में बाबा साहेब आंबेडकर की 'संकल्प भूमि' भी जाएंगे। इसके बाद वे आशा कार्यकर्ताओं व किसानों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे वडेली, छोटा उदेपुर में आम लोगों संबोधित भी करेंगे। वे 11 अक्टूबर को दाहोद में अनुसूचित जनजाति के छात्रों के साथ बैठक करेंगे। दाहोद में वे कबीर मंदिर भी देखने जाएंगे। गांधी इसके बाद दिल्ली लौट जाएंगे। (वार्ता)
Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख