biodatamaker
✕

राहुल गांधी के अमेठी दौरे को हरी झंडी, प्रशासन ने कहा- कभी रोका नहीं

Updated: सोमवार, 2 अक्टूबर 2017 (13:08 IST)
अमेठी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी दौरे को प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है। अमेठी के डीएम ने कार्यक्रम पर प्रतिबंध को गलत बताते हुए फिर से एक लेटर जारी किया है।
 
नए लेटर में अमेठी के डीएम योगेश कुमार ने लिखा है कि कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी के दौरे को रद्द करने की खबरें गलत हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सिर्फ सलाह दी गई थी, रद्द करने का कोई आदेश नहीं दिया गया। डीएम ने लिखा, 'माननीय सांसद के दौरे को रोकने की कोई कार्रवाई नहीं की गई, उन्हें सिर्फ सुरक्षा की दृष्टि से अवगत कराया गया था।'
 
उल्लेखनीय है कि रविवार को ही ये खबर आई थी कि प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देते हुए राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को अनुमति देने से मना कर दिया है। राहुल गांधी 4 से 6 अक्टूबर तक अमेठी में रहेंगे। 
 
इस दौरे को लेकर अमेठी प्रशासन ने एक पत्र लिखा था जिसमें कहा गया था कि त्योहारों का मौका होने के चलते पुलिस काफी व्यस्त है, ऐसे में राहुल गांधी के कार्यक्रम को सही तरीके से संपन्न कराना काफी असुविधापूर्ण रहेगा। 5 अक्टूबर तक पुलिस बल व्यस्त रहेगा, ऐसे में राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में काफी असुविधा होगी।  
Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख