Hanuman Chalisa
✕

प्रधानमंत्री चाहते हैं ‘स्वच्छ भारत’, हम चाहते हैं ‘सच भारत’ : राहुल गांधी

Updated: गुरुवार, 17 अगस्त 2017 (15:36 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने वादे पूरे नहीं करने के लिए मोदी सरकार पर बरसते हुए गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री 'स्वच्छ भारत' बनाना चाहते हैं जबकि लोग 'सच भारत' बनाना चाहते हैं।
 
जदयू के असंतुष्ट नेता शरद यादव द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक में भाग लेते हुए राहुल ने भाजपा पर 2014 के आम चुनावों में लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया जिसमें विदेशों में रखे कालेधन को वापस लाने और युवाओं के लिए रोजगार सृजित करने के वादे शामिल हैं।
 
उन्होंने सरकार के प्रमुख कार्यक्रम 'मेक इन इंडिया' को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देश में उपलब्ध अधिकतर उत्पाद 'मेड इन चाइना' हैं। 'साझी विरासत बचाओ' बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कई अन्य कांग्रेस नेताओं तथा माकपा महासचिव सीताराम येचुरी एवं भाकपा सचिव डी. राजा सहित विभिन्न वाम नेताओं ने भाग लिया।
 
राहुल ने कहा कि मोदीजी कहते हैं कि वे स्वच्छ भारत बनाना चाहते हैं किंतु हम सच भारत चाहते हैं। वे जहां भी जाते हैं, झूठ बोलते हैं। इस बारे में कांग्रेस नेता ने अधिक नहीं बोला। कांग्रेस नेताओं ने आरएसएस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह देश के संविधान को बदल देने पर तुली हुई है। (भाषा)
Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

छतरपुर में अजयपार धाम के बाबा करण कुशवाहा के पैरों के पास आया सांप, घबराकर हुए बेहोश, अस्पताल से मिली छुट्टी

अगला लेख