Hanuman Chalisa

राहुल गांधी बोले, भाजपा और आरएसएस के लोगों ने किया हमला

शनिवार, 5 अगस्त 2017 (12:16 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि मुझ पर हमला भाजपा-आरएसएस के लोगों ने किया। यह उनका और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राजनीति करने का तरीका है। 

उन्होंने कहा कि मुझ पर हमला बीजेपी और आरएसएस के लोगों ने किया। यह उनका और प्रधानमंत्री मोदी का राजनीति करने का तरीका है। यह उनके लोगों द्वारा किया गया था इसलिए वह इसकी निंदा क्यों करेंगे।
 
राहुल ने ट्वीट कर कहा कि नरेन्द्र मोदीजी के नारों, काले झंडों और पत्थरों से हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, हम अपनी पूरी ताकत लोगों की मदद करने में लगाएंगे।

गुलाम नबी आजाद ने राहुल पर हुए हमले पर कहा कि यह पूर्व नियोजित साजिश है। यह भाजपा, आरएसएस द्वारा जानलेवा हमला है। 
 
पुडुचेरी के पीडब्ल्यूडी मंत्री ए. नमशिवायम ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर गुजरात में हुए हमले की निंदा की और इसे शर्मनाक तथा अक्षम्य कृत्य करार दिया। नमशिवायम ने कहा कि भाजपा समर्थक सांप्रदायिक आवेग में आकर और अपनी पार्टी की अदूरदर्शी नीतियों पर चलते हुए उन्होंने उस वाहन पर हमला किया जिसमें राहुल गांधी बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने के लिए गुजरात पहुंचे थे।
 
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने भी ट्वीट कर कहा कि गुजरात के लोग कांग्रेस की चालबाजी को अच्छी तरह समझते हैं। उनकी जनविरोधी और गुजरात विरोधी सोच कोई छिपी हुई बात नहीं है। राहुल गांधी की कार्यशैली पार्टी में कमाल कर रही है। उनके रास्ते पर चलकर उनके एमएलए भी छुट्टी के मोड में हैं। राहुल गांधी गुजरात आए हैं, लेकिन गुजरात के लोग पूछ रहे हैं कि इस महत्वपूर्ण मौके पर उनके विधायक कहां हैं?
 
उल्लेखनीय है कि गुजरात के बनासकांठा में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर शुक्रवार को कुछ लोगों ने पथराव किया। इस दौरान राहुल को काले झंडे भी दिखाए गए। (भाषा) 
Show comments

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर किया जोरदार प्रहार, बोले- रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, मध्यप्रदेश सरकार देगी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड

दतिया से कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को बनाया अपना उम्मीदवार, बीजेपी के आशुतोष तिवारी से होगा मुकाबला

योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

अगला लेख