shradh paksha
✕

राहुल गांधी किस बात पर चाहते हैं मोदी का जवाब

Updated: सोमवार, 22 मई 2017 (13:20 IST)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा के शासन वाले राज्यों में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है और वहां कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर जवाब देना चाहिए।
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने हाल में झारखंड में तीन लोगों की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर की गई हत्या का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा के शासन वाले कई राज्यों में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब हो रही है और लोग अराजकता पर उतर आए हैं।
 
गांधी ने ट्वीट किया कि भाजपा शासित राज्यों राजस्थान से लेकर उत्तरप्रदेश, हरियाणा और अब झारखंड में अराजकता का माहौल है और वहां कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है। क्या प्रधानमंत्री इसका जवाब देंगे? इस संबंध में उन्होंने अखबार में छपी खबर को भी पोस्ट किया है जिसमें लिखा है कि यह तस्वीर झारखंड की है जहां हाथ पांव बंधे और खून से लथपत व्यक्ति उसे पीटने वाली भीड से जीवन की भीख मांग रहा है।
 
गौरतलब है कि झारखंड के जमशेदपुर में भीड़ ने दो दिन पहले बच्चा चुराने का आरोप लगाकर तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। (वार्ता) 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

CJP से निकाले गए Vijeta Dahiya ने Abhijeet Dipke की हिरासत पर उड़ाया मजाक, वीडियो शेयर कर कसा तंज

महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी मुंबई में हिरासत में, क्या है CJP प्रोटेस्ट से कनेक्शन

गुजरात के किसानों को भूपेंद्र पटेल की बड़ी सौगात, 80 हजार हेक्टेयर खरीफ फसल को मिलेगा पानी

'ज्ञानेश कुमार जाएंगे, सरकार भी जाएगी...' CJP Protest के बीच राहुल गांधी के तीखे तेवर

उत्तराखंड में 4.5 साल के भीतर 35,000 युवाओं को मिली नियुक्ति, विदेश में भी खुल रहे रोजगार के रास्ते

अगला लेख