Hanuman Chalisa
✕

राफेल का होम बेस बनेगा अंबाला एयरबेस, इसके पीछे है बड़ा कारण

Updated: बुधवार, 29 जुलाई 2020 (16:09 IST)
भारतीय वायुसेना को मिले अत्याधुनिक मल्टीरोल कॉम्बेट फाईटर्स राफेल अब भारत की सरजमीं पर पहुंच चुके हैं। राफेल की पहली स्क्वाड्रन को अंबाला एयरबेस पर तैनात किया जा रहा है। 
 
दरअसल राफेल के स्क्वाड्रन को अंबाला में तैनात करने के पीछे भी एक खास वजह है और वो ये कि यहां से चीन-पाकिस्तान की सीमा बस 200 किमी दूर है।
 
अंबाला एयरबेस भारत की पश्चिमी सीमा से 200 किमी दूर है और पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस के नजदीक भी। यहां पर तैनाती से पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान के खिलाफ तेजी से एक्शन लिया जा सकेगा। सरगोधा एयरबेस पाकिस्तान का एक महत्वपूर्ण और सामरिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील एयरबेस है। 
 
यहां पाकिस्तान के स्ट्राईक कोर के एफ16 विमान तैनात हैं जिसकी परिधी में 400 किमी का क्षेत्र आता है। राफेल इस क्षेत्र में न केवल भारत का दबदबा कायम रहेगा बल्कि इसके चीन को अपने फाईटर्स का इस्तेमाल करने से पहले भी दो बार सोचना पड़ेगा। 
   
उल्लेखनीय है कि न सिर्फ पाकिस्तान, बल्कि चीन की सीमा से भी इसकी दूरी 200 किमी है। अंबाला एयरबेस से 300 किमी दूर लेह के सामने चीन का गर गुंसा एयरबेस है।
 
इसके अलावा अंबाला एयरबेस पर भारतीय वायुसेना के जगुआर और मिग-21 बाइसन जैसे फाइटर जेट भी तैनात हैं। इसके बाद राफेल की जो अगली स्क्वाड्रन आएगी, उसे पश्चिम बंगाल में मौजूद हाशिमारा एयरबेस पर तैनात किया जाएगा। 
 
वहां से बंगाल की खाड़ी और चीन से लगी सीमाओं पर भारत अपनी चौकसी और तत्परता बढ़ा सकेगा। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख