dharma sangrah
✕

राफेल के स्वागत में पीएम मोदी का ट्वीट, राष्ट्र रक्षा के समान कोई पुण्य नहीं, राष्ट्र रक्षा के समान कोई व्रत नहीं...

Updated: गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (01:18 IST)
अंबाला। भारतीय वायु सेना के लिए ऐतिहासिक क्षणों के बीच बुधवार को राफेल लड़ाकू विमानों के पहले जत्थे ने भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश किया। फ्रांस से खरीदे गए ये राफेल लड़ाकू विमान अंबाला एयरबेस पर उतरे।
Live Updates... 


01:18 AM, 30th Jul
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमानों की पहली खेप के भारत आने पर वायुसेना को बधाई दी, लेकिन सवाल किया कि एक विमान की कीमत 526 करोड़ रुपए की बजाय 1,670 करोड़ रुपए क्यों अदा की गई? उन्होंने यह सवाल भी किया कि 126 विमानों की जगह 36 विमान ही क्यों खरीदे गए और 30 हजार करोड़ रुपए का ऑफसेट ठेका हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की बजाय दिवालिया हो चुके एक उद्योगपति को क्यों दिया गया?

09:50 PM, 29th Jul
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि राफेल विमान भारतीय वायुसेना के 'सिकंदर' हैं और यह अंबाला के लिए गर्व और ऐतिहासिक क्षण है कि वे यहां स्थित एयर बेस लाए गए हैं।

09:49 PM, 29th Jul
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमानों की पहली खेप के भारत आने पर, बुधवार को वायुसेना को बधाई दी और सवाल किया कि एक विमान की कीमत 526 करोड़ रुपये के बजाय 1670 करोड़ रुपए क्यों अदा की गई ?

09:46 PM, 29th Jul
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप के रूप में पांच विमानों का बेड़ा फ्रांस से बुधवार को अंबाला वायुसेना स्टेशन पहुंचने पर कहा कि इससे न सिर्फ सुरक्षा बलों को और अधिक ताकत मिलेगी बल्कि वायुसेना देश पर आने वाले किसी भी खतरे को रोकने में अहम भूमिका भी निभाएगी।

09:44 PM, 29th Jul
भारतीय वायुसेना की शक्ति में कई गुना इजाफा करने वाले राफेल लड़ाकू विमानों के पहुंचने पर आज अंबाला के लोगों ने जश्न मनाया। उन्होंने नृत्य किया, एक-दूसरे को मिठाइयां बांटीं, तिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाए और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

04:16 PM, 29th Jul
-भारत में राफेल का जोरदार स्वागत, अमित शाह बोले-हथियारों को ले जाने में राफेल सबसे आगे

03:20 PM, 29th Jul
-राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, पांचों राफेल सुरक्षित लैंड हुए, सैन्य इतिहास में नए युग की शुरुआत। वायुसेना की क्षमता में क्रांतिकारी बदलाव।
 
-ग्राफिक्स से जानिए राफेल की ताकत



03:12 PM, 29th Jul
-अंबाला एयरबेस पर पहुंचे 5 राफेल विमान।
-मेरिगनेक एयरबेस से सात घंटे से अधिक उड़ान भरने के बाद यूएई में सोमवार को अल धाफरा एयरबेस पर विमानों का जत्था उतरा था। यह फ्रांस से भारत के लिए उड़ान के दौरान एकमात्र पड़ाव था।
-इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय ने कहा कि भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद राफेल विमानों को दो सुखोई 30 एमकेआई ने अपने घेरे में ले लिया।
-30,000 फुट की ऊंचाई पर एक फ्रांसीसी टैंकर से हवा में इन लड़ाकू विमानों में ईंधन भरा गया था।

02:52 PM, 29th Jul
-राफेल का फ्रेंच भाषा में अर्थ तेज हवा का झोंका या आंधी होता है। इस लड़ाकू विमान को खरीदने को लेकर हुई डील ने भारतीय राजनीति में भी जबरदस्त हलचल मचा दी थी। क्षेत्रीय सैन्य संतुलन में अपना पलड़ा भारी रखने के लिए भारत को एक ऐसे मल्टीरोल कॉम्बेट फाइटर की जरूरत थी, जो चीन और पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों से ज्यादा ताकतवर और श्रेष्ठ हो।
 
भारतीय वायुसेना की यह तलाश कई देशों के विमानों की क्षमता और कीमत के अध्ययन के बाद फ्रांसीसी वायुसेना की रीढ़ कहे जाने वाले राफेल पर खत्म हुई।


02:45 PM, 29th Jul
-राफेल विमानों की सुरक्षा के लिए साथ उड़ रहे हैं 2 सुखोई विमान।

02:24 PM, 29th Jul
-राफेल विमान भारत द्वारा पिछले दो दशक से अधिक समय में लड़ाकू विमानों की पहली बड़ी खरीद है।
-इन विमानों के आने से भारतीय वायुसेना की युद्धक क्षमता में महत्वपूर्ण रूप से बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
-भारत ने 23 सितंबर 2016 को फ्रांसीसी एरोस्पेस कंपनी दसॉल्ट एविएशन से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने 
के लिए 59,000 करोड़ रुपए का सौदा किया था।
-6 राफेल प्रशिक्षु विमानों की पूंछ पर आरबी श्रृंखला की संख्या अंकित होगी।
-आरबी एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया के नाम के पहले और अंतिम शब्द का संक्षिप्त रूप होगा।
-इन विमानों को बुधवार दोपहर में भारतीय वायुसेना में स्क्वाड्रन नम्बर 17 में शामिल किया जाएगा।
-अंबाला एयरबेस को भारतीय वायुसेना का महत्वपूर्ण बेस माना जाता है क्योंकि यहां से भारत-पाकिस्तान सीमा 
महज 220 किलोमीटर की दूरी पर है।
 

02:24 PM, 29th Jul
-सबसे पहले विमान को वायुसेना की 17वीं गोल्डन एरो स्क्वॉड्रन के कमांडिंग ऑफिसर और शौर्य चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह लैंड करवाएंगे 
-अंबाला एयरबेस के आसपास कड़ी चौकसी, ड्रोन कैमरे पर भी रोक
-यूएई के अल धफरा एयरबेस से उड़ान भरने के बाद लड़ाकू विमान सीधे हरियाणा के अंबाला स्थित एयरबेस पर लैंड करेंगे

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

अगला लेख