Daily Horoscope
✕

विवादों के बीच फ्रांस में राफेल की टेस्टिंग, जल्द ही वायुसेना में शामिल करने की तैयारी

Updated: शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (09:09 IST)
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना के उच्च अधिकारी एयर मार्शल रघुनाथ नाम्बियार ने गुरुवार को फ्रांस में राफेल विमान की टेस्टिंग की। अधिकारी ने राफेल विमान में लगभग 80 मिनट की उड़ान भरी।
 
नाम्बियार के नेतृत्व में भारतीय वायुसेना की एक टीम इन दिनों फ्रांस में है और राफेल विमानों को एयरफोर्स में शामिल करने की तैयारी कर रही है। नवंबर 2019 से अप्रैल 2022 के बीच राफेल को हासीमारा (पश्चिम बंगाल) और अंबाला (हरियाणा) एयरबेस में शामिल करने की योजना है।
 
भारत के सभी 32 स्क्वाड्रन पर 18-18 फाइटर प्लेन हैं। वायुसेना की आशंका है कि अगर एयरक्राफ्ट की संख्या नहीं बढ़ाई गई तो स्क्वाड्रन की संख्या 2022 तक कम होकर 25 ही रह जाएगी और यह देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक होगा।
 
उल्लेखनीय है कि राफेल को लेकर देश में सियासी पारा गरम है। कांग्रेस ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे में अतिरिक्त तकनीकी विशेषताओं के कारण कीमत में हुई बढ़ोतरी के मोदी सरकार के दावों को गलत बताते हुए कहा है कि इन विमानों में नया कुछ नहीं है और सरकार इसमें हुए 41 हजार करोड़ रुपए के घोटाले पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है। 
 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख