Daily Horoscope
✕

राबड़ी, तेजस्वी से आयकर विभाग ने की पूछताछ

Updated: मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (23:26 IST)
पटना। आयकर विभाग ने कथित बेनामी संपत्तियों तथा 1,000 करोड़ रुपए के भूमि सौदों को लेकर चल रही जांच के संदर्भ में मंगलवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव से पूछताछ की।
 
अधिकारियों ने कहा कि दोनों को विभाग और जांच अधिकारी ने तलब किया था और यहां आयकर कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। लालू की बेटी मीसा भारती भी अपनी मां और भाई के साथ आयकर कार्यालय पहुंची थीं।
 
अधिकारियों ने कहा कि दोनों से कथित बेनामी संपत्तियों के बारे में पूछताछ की गई, जिनको लेकर विभाग को यह संदेह है कि ये संपत्तियां उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बनाई हैं।
 
उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच अधिकारी का सहयोग करने और जांच को आगे ले जाने के लिए दिल्ली से आयकर विभाग का एक विशेष दल भी पटना पहुंचा था। शाम के समय आयकर विभाग के कार्यालय से बाहर निकलते समय राबड़ी और तेजस्वी ने मीडियाकर्मियों से कोई बातचीत नहीं की।
 
लालू के परिवार के इन सदस्यों से पूछताछ की खबरें मिलने के साथ ही बड़ी संख्या में राजद के समर्थक और आम लोग आयकर विभाग के कार्यालय पर जमा हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती की गई।
 
इस घटनाक्रम के बारे में राजद प्रमुख की देर शाम तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। लालू के करीबी और विधायक भोला यादव ने कहा कि पिछले महीने वे उपस्थित नहीं हो पाए थे और ऐसे में इन्होंने आयकर अधिकारियों के समक्ष पेश होने की खुद इच्छा जताई थी। विभाग ने पहले इसी मामले में मीसा और उनके पति शैलेश कुमार से पूछताछ की थी। 
 
आयकर विभाग ने गत जून में लालू, राबड़ी, तेजस्वी और लालू की बेटियों चंदा, रागिनी, मीसा और दामाद शैलेश कुमार को संपत्ति कुर्क करने संबंधी नोटिस दिया था। विभाग ने दिल्ली और बिहार में करीब एक दर्जन इमारतों और भूखंडों को जब्त कर लिया था। इनमें दिल्ली के पालम विहार में एक फार्म हाउस एवं भूखंड तथा न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक आवासीय भवन शामिल है।
 
लालू परिवार ने अपने खिलाफ चल रहे इन मामलों को ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ करार दिया है। राजद प्रमुख ने बीते रविवार को पटना में ‘भाजपा भगाओ, देश बचाओ’ नाम से रैली का आयोजन किया था जिसमें विपक्ष के कई नेता शामिल हुए थे। (भाषा)
Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

अयोध्या से जनकपुर का सीधा सफर, नेपाल को 24 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने खोला पिटारा

भारत में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक के भाषण की चर्चा क्यों हो रही है?

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

क्या बिसलेरी का पानी पीना सुरक्षित है? FSSAI की कार्रवाई के बीच कंपनी ने जारी किया बड़ा बयान, गिनाईं 90 से ज्यादा गुणवत्ता जांच

कश्मीर घाटी में फिर मंडराया सूखे का खतरा, झेलम का जलस्तर 'माइनस' में, पानी और बिजली का बड़ा संकट?

अगला लेख