Hanuman Chalisa
✕

मुख्‍तार अंसारी की मौत पर परिवार ने उठाए सवाल, क्या बोले विपक्षी नेता?

Updated: शुक्रवार, 29 मार्च 2024 (09:02 IST)
Mukhtar Ansari : पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर-नेता मुख्तार अंसारी की गुरुवार को बांदा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। अंसारी की मौत पर उनके परिजनों ने सवाल उठाए हैं। कई विपक्षी नेताओं ने भी मामले में जांच की मांग की है।

ALSO READ: मुख्‍तार अंसारी : बाहुबली से राजनीतिक दिग्गज बनने की कहानी
मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबकतुल्लाह अंसारी ने कहा कि मीडिया के माध्यम से सूचना मिली। प्रशासन ने तो कोई सूचना नहीं दी। 18 मार्च से ही मुख्तार की तबीयत काफी खराब चल रही थी। बार-बार कहने के बावजूद कोई इलाज नहीं दिया जा रहा था।
 
अंसारी के छोटे बेटे उमर ने कहा कि आधिकारिक रूप से मुझे कुछ नहीं बताया गया, मुझे मीडिया के जरिए इस बारे में पता चला। लेकिन अब पूरा देश सब जानता है। 2 दिन पहले मैं उनसे मिलने आया था, लेकिन मुझे इजाजत नहीं दी गई। 19 मार्च को रात के खाने में उन्हें जहर दिया गया था। हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है।
 
बसपा प्रमुख मायावती ने अपनी सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट में कहा कि मुख्‍तार अंसारी की जेल में हुई मौत को लेकर उनके परिवार द्वारा जो लगातार आशंकायें व गंभीर आरोप लगाए गए हैं उनकी उच्च-स्तरीय जांच जरूरी, ताकि उनकी मौत के सही तथ्य सामने आ सकें। ऐसे में उनके परिवार का दुःखी होना स्वाभाविक। कुदरत उन्हें इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।
 
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

यूपी में टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 नवम्बर हुई

अगला लेख