Daily Horoscope
✕

क्या है ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी का 'इंडिया' कनेक्शन, दिल्ली में एक हमले में उछला था अल-कुद्स फोर्स का नाम...

Updated: शुक्रवार, 3 जनवरी 2020 (21:16 IST)
बगदाद एयरपोर्ट पर अमेरिकी हवाई हमले में मारे गए ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर जनरल सुलेमानी न सिर्फ रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स प्रमुख थे बल्कि गार्ड्स की विशेष आक्रामक यूनिट अल कुद्स फोर्स भी उन्हीं के इशारों पर काम करती थी।  

ALSO READ: ईरान पर अमेरिकी हमले से तेल की कीमतों में बड़ा उछाल, जानिए क्या होगा भारत पर असर
ईरान रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स की सबसे अहम यूनिट माना जाता है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खोमैनी के करीबी माने जाने वाले सुलेमानी को 2002 में अल कुद्स फोर्स का प्रमुख बनाया गया था। 
 
माना जाता है कि अल-कुद्स फोर्स का नाम सीरिया और लेबनान से लेकर जर्मनी और यहां तक कि भारत तक में बम हमले और हत्या के प्रयासों के मामले में जुड़ा रहा है। 
 

ALSO READ: ट्रंप के आदेश पर अमेरिका ने ईरान के जनरल सुलेमानी को मार गिराया
मीडिया रिपोर्ट्‍स के अनुसार 2012 में दिल्ली में एक इसराइली राजनयिक के वाहन पर बम अटैक मामले में भी अल कुद्स फोर्स का नाम आया था।
 
फरवरी 2012 में दिल्ली में इसराइली राजनयिक के वाहन पर बम हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया था कि असफल बम हमले में शामिल कुछ संदिग्ध ईरान रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स की एक खास यूनिट के सदस्य थे। 
 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख