Hanuman Chalisa

PWD घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल के साढ़ू सुरेंद्र बंसल के यहां एबीसी ने मारा छापा

मंगलवार, 23 मई 2017 (08:20 IST)
नई दिल्ली। एंटी करप्शन ब्यूरो ने सोमवार रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साढ़ू सुरेंद्र कुमार बंसल के घर छापा मारा। माना जा रहा है कि ये छापा पीडब्ल्यूडी घोटाले से जुड़ा जांच के सिलसिले में मारा गया है।
 
हालांकि सुरेंद्र बंसल का मेदांता अस्पताल में निधन सात मई को हो चुका है। बंसल का निधन उस दिन हुआ‍ जिस दिन कपिल मिश्र ने खुलासा किया था। सुरेंद्र बंसल के अलावा इस मामले से जुड़े दो अन्य व्यक्तियों के घर भी एसीबी की टीम गई। इन छापों से क्या कागजात मिले इसका खुलासा बाद में किया जाएगा।
 
एंटी करप्शन ब्यूरो ने कथित पीडब्ल्यूडी घोटाले से जुड़ी अपनी जांच के सिलसिले में कई जगहों की तलाशी ली है। इस घोटाले को लेकर तीन एफआईआर दर्ज की गई थीं। इनमें एक एफआईआर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिवंगत साढ़ू सुरेंद्र कुमार बंसल के खिलाफ है।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वे एफआईआर दर्ज नामों से जुड़े विभिन्न स्थानों पर तलाशी ले रहे हैं। हालांकि, उन्होंने और अधिक ब्योरा देने से इनकार कर दिया। माना जा रहा है आने वाले दिनों में एसीबी, सत्येंद्र जैन को भी नोटिस भेज सकती है। हालांकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का का नाम इस एफआईआर लिस्ट में नहीं है।
 
पिछले दिनों इस कथित घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की थीं, जिनमें सुरेंद्र कुमार बंसल की कंपनी का नाम भी शामिल था। ये एफआईआर रोड्स ऐंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन (RACO) के संस्थापक राहुल शर्मा की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि 2015-16 में दिल्ली में सड़कों और सीवर लाइन के ठेके देने में गड़बडि़यां की गई थीं। आरोप है कि 10 करोड़ के फर्जी बिल बनाए गए और फर्जी कंपनियों को पेमेंट किया गया।
 
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी से निलंबित कपिल मिश्रा ने जब केजरीवाल पर रिश्तखोरी का आरोप लगाया था, तब बंसल के नाम का जिक्र हुआ था। हालांकि बंसल का 7 मई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। कपिल मिश्रा द्वारा बंसल का नाम घसीटे जाने पर आम आदमी पार्टी ने इसे शर्मनाक बताया था। (भाषा)
Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

उत्तर प्रदेश बनेगा गो आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र, हर जिले में लगेंगे 1000 से अधिक बायोगैस प्लांट

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

अगला लेख