Daily Horoscope
✕

बड़ा दावा, Pulwama Attack के मास्टरमाइंडों को सुरक्षाबलों ने घेरा

Updated: शनिवार, 16 फ़रवरी 2019 (16:57 IST)
जम्मू। पुलवामा में घातक आतंकी हमले के मास्टरमाइंडों को सुरक्षाबलों ने अपने घेरे में ले लिया है। यह दावा उन सुरक्षाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है जो हमले के बाद इनकी तलाश में जुटे हुए थे। 
 
इस बीच, पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में जम्मू में हुई हिंसा के बाद तनाव बना हुआ है। कर्फ्यू दूसरे दिन भी जारी रहा और सेना के साथ-साथ एयर स्पोर्ट को भी तैनात किया गया है।
पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड की तलाश तेज हो गई है। पंपोर से पुलवामा के बीच इनके छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच एनआईए की टीम घटनास्थल पर दोबारा पहुंची है। बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू हो चुका है। सुरक्षा बलों को पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड राशिद गाजी और कामरान की तलाश है।
 
कहा जा रहा है कि राशिद गाजी ने ही इस हमले में फिदायीन बने आदिल अहमद डार को विस्फोटक लगाने और उसे विस्फोट करने की ट्रेनिंग दी थी। गाजी आईईडी एक्सपर्ट माना जाता है। बताया जाता है कि दोनों को सुरक्षाबलों ने घेरे में ले लिया है, लेकिन यह घेरा 25 किमी का है। सुरक्षाबलों ने 25 किमी तक के इलाके में घेराबंदी कर ली है।
 
पुलवामा हमले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दूसरे दिन भी घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान एनआईए टीम के साथ फॉरेंसिक टीम और सीआरपीएफ के डीजी आरआर भटनागर भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि फिलहाल जांच के पूरी होने पर ज्यादा जानकारी मिल पाएगी। कहा जा रहा है कि सीआरपीएफ के काफिले की बस में हमले के लिए फिदायीन हमलावर ने 150 से 200 किलो आरडीएक्स का इस्तेमाल किया था। 
 
आगे की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने सैंपल इकट्ठे कर लिए हैं। सीआरपीएफ के डीजी ने बताया कि मैं यहां घटनास्थल पर आया हूं। जैसा कि आप देख रहे हैं कि फॉरेंसिक और एनआईए की टीम यहां काम कर रही हैं। फिलहाल जांच की जा रही है और एक बार जांच पूरी होने के बाद ही अधिक जानकारियां सामने आ सकती हैं।
 
परीक्षाएं आगे बढ़ीं : इस बीच, पुलवामा हमले के बाद विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जम्मू में दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी है। इलाके में मोबाइल इंटरनेट सर्विस भी सस्पेंड कर दी गई है। भारतीय सेना ने संवेदनशील इलाके में फ्लैग मार्च भी किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जम्मू यूनिवर्सिटी ने शनिवार को होने वाली सभी परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ा दी है।
 
जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी विवेक गुप्ता ने बताया कि जम्मू क्षेत्र में कर्फ्यू अभी भी लगा हुआ है और अभी तक किसी तरह की कोई घटना की कोई खबर नहीं आई है। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को 9 और सिक्योरिटी कॉलम में सेना को एयर सपोर्ट के साथ पूरे शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया है। इससे पहले शुक्रवार को भी 9 सिक्योरिटी कॉलम में सुरक्षा की दृष्टि से सेना को तैनात किया गया था।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

जियो IPO से पहले ईशा अंबानी ने बताया- कैसे आया JIo का आइडिया, कैसे खड़ा हुआ विशाल साम्राज्य?

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

अगला लेख