dharma sangrah
✕

पुलवामा हमला : CRPF ने कहा, संकट में फंसे किसी भी कश्मीरी के लिए है 'मददगार'

Updated: रविवार, 17 फ़रवरी 2019 (07:41 IST)
नई दिल्ली। पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद जम्मू कश्मीर से बाहर रह रहे कश्मीरियों को दी जा रही धमकियों की खबरों के मद्देनजर श्रीनगर स्थित सीआरपीएफ हेल्पलाइन ने उनसे कहा कि वे किसी भी तरह के उत्पीड़न के मामले उनसे संपर्क करें।
 
‘मददगार’ हेल्पलाइन ने इस सिलसिले में एक ट्वीट कर कहा है कि इस समय राज्य से बाहर कश्मीरी छात्र और आम लोग उसके ट्वीटर हैंडल ‘@सीआरपीएफ मददगार’ पर संपर्क कर सकते हैं। 
 
किसी भी कठिनाई या उत्पीड़न का सामना करने में शीघ्र सहायता के लिए वे 24 घंटे टोल फ्री नंबर 14411 या 7082814411 पर एसएमएस कर सकते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद से देश गुस्से से उबल रहा है। केंद्र सरकार ने भी सुरक्षाबलों को हमले के बदला लेने की छूट दे दी है। इस मामले में पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई करते हुए उसका MFN का दर्जा वापस ले लिया गया है। साथ ही अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।   

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख