dharma sangrah
✕

पुलवामा : 45 किलो विस्फोटक और 50 फुट उठी लपटें, दहल उठा पूरा इलाका

Published: गुरुवार, 28 मई 2020 (15:03 IST)
जम्मू। कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की एक कार बम विस्फोट करने की साजिश को नाकाम बना दिया है। उन्होंने पुलवामा जिले में आखिर उस कार को तलाश कर उसमें फिट की गई आईईडी को धमाका कर नष्ट करने में कामयाबी पाई जो 4-5 दिनों से खतरा बन कर घूम रही थी।
 
कार में लगाई गई आईईडी का वजन 45 किलो के आसपास था। आइईडी से लैस कार आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद के सदस्यों ने तैयार की थी। इतना जरूर था कि पिछले साल फरवरी में पुलवामा के लेथपोरा में हुए भीषण विस्फोट में भी आदिल नामक आतंकी का इस्तेमाल हुआ था और इस बार भी वैसा ही नाम इस्तेमाल किया गया।
 
आईजीपी विजय कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए ही हिजबुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद ने मिलकर आईईडी से लैस वाहन तैयार किया था।
 
उन्होंने बताया कि पुलवामा के राजपोरा के आयनगुंड में इस सैंट्रों कार में लगाई गई आईईडी को नष्ट करने में सेना की 44 आर आर, केरिपुब और पुलिस की टीम ने आज सुबह ही सफलता हासिल की।
 
उन्होंने कहा कि कि पिछले 4-5 दिनों से इस कार के प्रति खुफिया विभाग ने जानकारी दी थी कि आतंकी कार बम विस्फोट कर सुरक्षाबलों के काफिलों पर आत्मघाती हमला करना चाहते हैं। यही कारण था कि पिछले करीब 5 दिनों से कश्मीर में सुरक्षाअधिकारियों की नींद उड़ी हुई थी जो इस कार को तलाश कर पाने में कामयाब नहीं हो पा रहे थे।  आत्मघाती हमलावर जिस कार में बैठे थे, उसे दो नाकों पर रोका गया, चेतावनी के तौर पर गोलीबारी भी की गई परंतु वहां से फरार हो गए। हालांकि सुरक्षाबल उनके पीछे थे।
 
पुलवामा के अयानगुंड के राजपोरा इलाके में कल देर रात आतंकी वाहन छोड़ वहां से फरार हो गए। फिर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। वाहन की जांच करने पर दस्ते ने पाया कि कार कम से कम 40 से 45 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री से भरी हुई है। इसमें अमोनियम नाइट्रेट, आरडीएक्स और अन्य सामग्री शामिल थी।
 
कार को दूसरी जगह ले जाना संभव नहीं था, लिहाजा उसे वहीं नष्ट करने का निर्णय लिया गया। दस्ते ने बड़े सुरक्षित ढंग से कार में विस्फोट किया। विस्फोट के दौरान कार के परखचे जमीन से 50 फुट ऊपर हवा में उड़े और पूरा इलाका दहल उठा।
 
जिस वाहन में यह आईईडी मिली, उस पर लगी फर्जी नंबर प्लेट पर कठुआ का नंबर लिखा हुआ था। कार पर जेके-08 1426 नंबर की प्लेट लगी है, जो कि कठुआ का नंबर है। यह रजिस्टर नंबर बजाज चेतक स्कूटर का है। जो कठुआ के स्थानीय निवासी के नाम पर दर्ज है।
 
आईजीपी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने कार चला रहे आतंकी आदिल की पहचान कर ली है। आदिल हिज्बुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करता है। इसके अलावा इसमें दो और आतंकवादी भी शामिल हैं।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

अगला लेख