ramcharitmanas
✕

प्रियंका गांधी ने कहा, मेरी प्रॉपर्टी से रॉबर्ट वाड्रा का कोई लेना-देना नहीं

Updated: शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017 (09:16 IST)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उनकी संपत्ति से उनके पति रॉबर्ट वाड्रा या उनकी कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने ये जवाब फरीदबाद में खरीदी गई एक जमीन पर उठे सवालों के बाद दिया है। इसी बीच खबर है कि जस्टिस एसएन ढींगरा कमिशन की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वाड्रा ने साल 2008 में हरियाणा में एक लैंड डील से गैरकानूनी रूप से 50.50 करोड़ रुपए का मुनाफा बनाया था, जबकि उस लैंड डील में उनका एक पैसा भी खर्च नहीं हुआ था।
 
इधर, प्रियंका ने अपने ऊपर लगे उन आरोपों को बेबुनियाद और सियासी साजिश बताया है जिसमें जमीन के सौदे में उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के ​फाइनेंस करने की बात कही गई है। एक मीडिया हाउस द्वारा कथित तौर पर सवाल उठाए जाने के बाद प्रियंका के कार्यालय की ओर से ये बयान दिया गया है।
 
सवाल उठाया गया था कि रॉबर्ट वाड्रा को 28 अप्रैल, 2006 में स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी के जमीन सौदे में डीएलएफ से जो पैसा मिला, क्या उसके एक हिस्से का इस्तेमाल उनकी पत्नी ने हरियाणा के फरीदाबाद में संपत्ति खरीदने के लिए किया। उल्लेखनीय है कि स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी रियल्टी कंपनी डीएलफए के साथ भूमि सौदों को लेकर हरियाणा सरकार की नजरों में है।
 
प्रियंका की ओर से बताया गया है कि 28 अप्रैल, 2006 को उन्होंने 5 एकड़ जमीन हरियाणा के फरीदाबाद जिले के अमीपुर गांव में खरीदी थी। इसके लिए 15 लाख रुपए का भुगतान चेक से किया गया था। प्रियंका गांधी ने इसके लिए जरूरी 4% सरकारी शुल्क चुकाया था, जो कि जमीन की कीमत के मुताबिक 60 हजार रुपये था। ये सौदा स्काइलाइट हॉस्प‍िटैलिटी के कथित जमीन सौदे से 6 साल पहले हुआ था।
 
बयान में यह भी स्पष्ट किया गया कि जमीन खरीदने के लिए प्रियंका ने दादी इंदिरा गांधी से विरासत में मिली संपत्ति के किराए की आय का इस्तेमाल किया था। प्रियंका गांधी की तरफ से खरीदी गई किसी भी प्रॉपर्टी के भुगतान का संबंध रॉबर्ट वाड्रा या उनकी कंपनी स्काइलाइट हॉस्पिटैलिटी या डीएलएफ से नहीं है।
 
17 फरवरी, 2010 को प्रियंका ने इस जमीन को इसके मूल मालिक को 80 लाख रुपए में बेच दिया था। ये सौदा जमीन की तब की बाजार कीमत के हिसाब से हुआ था और पूरा भुगतान भी चेक से लिया गया था। (एजेंसी)
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख