biodatamaker
✕

सचिन-सिंधि‍या को लेकर प्रिया दत्‍त का ट्वीट, कहा महत्‍वाकांक्षी होना कोई गलत बात नहीं

Updated: मंगलवार, 14 जुलाई 2020 (19:32 IST)
‘प्र‍िया दत्‍त के ट्वीट के बाद राजनीतिक गलि‍यारों में हलचल हो गई है। आखि‍र क्‍या हो सकता है प्र‍िया के ट्वीट के मायने’

सचि‍न पायलट के लिए डि‍प्‍टी सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से हटा देने के बाद उनकी राजनीति‍क डगर तो मुश्‍कि‍ल हो ही गई है, लेकिन कांग्रेस के लिए भी अब मुश्‍क‍िलों का दौर शुरू हो गया है।

दरअसल, राजस्‍थान के राजनीति‍क घटनाक्रम के बीच कांग्रेस की प्रि‍या दत्‍त के ट्वीट ने राजनीति‍क गलि‍यारों में हलचल मचा दी है। उन्‍होंने ट्वीट कर खुलेतौर पर सचिन पायलट और ज्‍योति‍रादित्‍य सिंधि‍या का समर्थन कि‍या है।

प्रि‍या दत्‍त ने अपने ट्वीट में लिखा है,
‘Another friend leaves the party both sachin and jyotirajya were colleagues & good friends unfortunately our party has lost 2 stalwart young leaders with great potential. I don't believe being ambitious is wrong. They have worked hard through the most difficult times’

एक और दोस्‍त ने पार्टी छोड़ दी। दोनों सचि‍न और ज्‍योति‍रादित्‍य अच्‍छे दोस्‍त हैं। दुर्भाग्‍य से हमारी पार्टी ने दो नि‍ष्‍ठावान नेताओं को खो दि‍या जि‍नमें बहुत क्षमताएं हैं। मुझे नहीं लगता महत्‍वकांक्षी होना कोई बुरी बात है। उन्‍होंने बहुत मुश्‍किल हालातों में मेहनत की है।

उन्‍होंन साफ कहा है कि दोनों नेता काफी मेहनती और नि‍ष्‍ठावान हैं। उनका जाना पार्टी के लिए दुर्भाग्‍यपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि‍ महत्‍वकांक्षी होना कोई गलत बात नहीं है।

जाहिर है कांग्रेस में युवा नेताओं को यह बात समझ आ रही है कि उन्‍हें तवज्‍जों नहीं दी जा रही है। ऐसे में प्रिया दत्‍त के इस ट्वीट के मायने बेहद गंभीर हो सकते हैं।

हालांकि उन्‍होंने अब तक अपने बारे में कोई बात नहीं लिखी है लेकिन सचि‍न और राजस्‍थान में राजनीति‍क संकट के दौरान उनका यह पक्ष काफी मायने रखता है।

बता दें कि‍ कांग्रेस में पुराने नेताओं का काफी दखल है। वे नए लोगों को आगे नहीं आने देना चाहते हैं। पार्टी में युवा नेताओं को लेकर प्रति‍बद्धता नजर नहीं आती है। पहले सिंधि‍या और इसके बाद अब कांग्रेस से सचि‍न का लगभग जाना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस में युवाओं की क्‍या स्‍थि‍ति है। मि‍लिंद देवड़ा, जति‍न प्रसाद जैसे नेता पहले ही कांग्रेस में हाशिए पर हैं। ऐसे में कांग्रेस में राजनीति‍ संकट गहराने के पूरे आसार हैं।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख