dharma sangrah
✕

राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ की सुरक्षा के लिए तैनात किए जाएंगे निजी सुरक्षा गार्ड

Updated: गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 (21:18 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ के उद्घाटन के साथ ही इसकी सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मियों के अलावा 80 से अधिक निजी सुरक्षा गार्ड नए सिरे से तैयार पूरे खंड पर नजर रखेंगे ताकि चोरी और नुकसान की घटनाओं को रोका जा सके। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
एक अधिकारी के मुताबिक कम से कम 2 महीने तक बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे, हालांकि आगंतुकों के लिए कोई बड़ा प्रतिबंध नहीं होगा। परियोजना का क्रियान्वयन कर रही एजेंसी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने पूरे गलियारे को 5 हिस्सों में विभाजित किया है- इंडिया गेट, सी हेक्सागोन से मानसिंह रोड, मानसिंह रोड से जनपथ, जनपथ से रफी मार्ग और रफी मार्ग से विजय चौक। योजना के तहत इंडिया गेट से मानसिंह रोड तक उद्यान क्षेत्र में खाद्य सामग्री की अनुमति नहीं होगी।
 
अधिकारी ने कहा कि साफ-सफाई बनाए रखना एक चुनौती होगी, क्योंकि उद्घाटन के बाद बड़ी संख्या में लोग इस क्षेत्र में पहुंचेंगे जिसे राष्ट्रीय राजधानी में सबसे लोकप्रिय सार्वजनिक स्थान माना जाता है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के सफाई कर्मचारियों को समुचित संख्या में क्षेत्र में तैनात किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि हमने लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की है। सफाई कर्मचारियों की बड़ी टीम तैनात की जाएगी।
 
अधिकारी ने कहा कि पूरे खंड पर 80 से अधिक सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। हमने दिल्ली पुलिस से भी अपने जवानों को तैनात करने का अनुरोध किया है। सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के पीछे उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई चोरी न हो और नई स्थापित सुविधाओं को नुकसान न पहुंचे।
 
एक अन्य अधिकारी ने सुविधाओं के बारे में बताया कि इंडिया गेट के पास 2 ब्लॉक हैं और प्रत्येक ब्लॉक में 8 दुकानें हैं। उन्होंने कहा कि आइसक्रीम बेचने वाली गाड़ियों को केवल 'वेंडिंग जोन' में ही जाने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सड़कों पर आइसक्रीम ट्रॉली की अनुमति नहीं हो। पूरे खंड पर 1,125 वाहनों के लिए पार्किंग की जगह बनाई गई है। इंडिया गेट के पास 35 बसों के लिए पार्किंग की जगह भी तैयार की गई है।
 
सेंट्रल विस्टा की पुनर्विकास परियोजना के तहत एक नया त्रिकोणीय संसद भवन, एक साझा केंद्रीय सचिवालय, 3 किलोमीटर लंबे राजपथकों की साज-सज्जा, प्रधानमंत्री का नया निवास और कार्यालय तथा उपराष्ट्रपति के एक नए एन्क्लेव की परिकल्पना की गई है।(भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

अगला लेख