suvichar

युवराज चार्ल्स ने किया मोदी का स्वागत

Updated: बुधवार, 18 अप्रैल 2018 (22:28 IST)
लंदन। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के इतिहास में भारत की भूमिका का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक प्रदर्शनी में ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री मोदी और युवराज चार्ल्स भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के 5,000 सालों’पर आयोजित प्रदर्शनी को देखने आए।' 

लंदन के शाही निवास के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट के मुताबिक वेल्स के युवराज ने इस प्रदर्शनी की मेजबानी की जिसमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के इतिहास में भारत की भूमिका को सराहा गया और अंतरिक्ष अन्वेषण व इंजीनियरिंग में इसके योगदान को बताया गया।

वेल्स के युवराज और मोदी ने साउथ एशियन एकेडमी नृत्य समारोह की प्रस्तुति का भी लुत्फ उठाया। मोदी ने लंदन में साइंस म्यूजियम का दौरा किया और ब्रिटेन में भारतीय मूल के वैज्ञानिकों और अन्वेषकों से बातचीत की। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख