Hanuman Chalisa

PM मोदी बोले- भाजपा का विरोध करते-करते भारत का विरोध करने लगी कांग्रेस

Updated: गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023 (15:33 IST)
Prime Minister Narendra Modi targeted Congress : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी का विरोध करते हुए भारत का ही विरोध करने लगी है। मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है लेकिन कांग्रेस को इससे दिक्कत हो रही है।
 
इसके साथ ही मोदी ने पेपर लीक, महिलाओं पर अत्याचार तथा 'लाल डायरी' जैसे मुद्दों को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार व दंगों के मामलों में राजस्थान को देश में 'टॉप' पर पहुंचा दिया है।
 
मोदी जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे। राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा,कांग्रेस के साथ एक दिक्कत हो गई है कि वह भाजपा का विरोध करते-करते भारत का विरोध करने लग गई है। 
 
आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है, उसकी वाह-वाह हो रही है लेकिन कांग्रेस को इसमें दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि आज अमेरिका से लेकर सिंगापुर व जापान तक में भारत का डंका बज रहा है लेकिन कांग्रेस वालों को यह अच्छा नहीं लगता। उनको दुख होता है।
 
मोदी ने कहा,भाजपा सरकार ने भारत को दसवें नंबर से पांचवें नंबर की आर्थिक ताकत बना दिया है लेकिन कांग्रेस को इससे भी परेशानी है। लेकिन यह मोदी की गारंटी है, देख लेना कुछ ही वर्षों में मोदी देश को दसवें नंबर से पहले तीन में पहुंचाकर रहेगा। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार व दंगों के मामलों में राजस्थान को देश में 'टॉप' पर पहुंचा दिया है।
 
उन्होंने कहा, केंद्र की भाजपा की सरकार अपनी तरफ से राजस्थान के विकास के लिए हर कोशिश कर रही है लेकिन यहां की स्थिति देखकर बहुत दुख होता है। पांच साल में कांग्रेस के कुशासन ने क्या हाल कर दिया। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और दंगों के मामले में राजस्थान को देश में टॉप पर पहुंचा दिया। महिलाओं और दलितों के विरुद्ध अत्याचार के मामले में राजस्थान को नंबर एक बना दिया है।
 
उन्होंने कहा कि पांच साल में यहां की कांग्रेस सरकार एक कदम भी नहीं चली बल्कि यहां चौबीसों घंटे कुर्सी का ही खेल चलता रहा। कथित 'लाल डायरी' का जिक्र करते हुए मोदी ने जनता से सवालिया अंदाज में कहा,लोग कहते हैं कि लाल डायरी में कांग्रेस के करप्शन की हर काली करतूत है। लाल डायरी के काले राज खुलने चाहिए कि नहीं खुलने चाहिए? सब खुलकर बाहर आना चाहिए कि नहीं?
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार को राजस्थान के हित से ज्यादा अपना वोट बैंक प्यारा है। कांग्रेस को राजस्थान की महिलाओं की किसी तकलीफ से कोई लेना देना नहीं। कांग्रेस के पेपर लीक माफिया के हाथों यहां के लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद होने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान का युवा इंसाफ मांग रहा है।
 
उन्होंने कहा,चुनाव के समय बेरोजगारी भत्ते का वादा करने वाली कांग्रेस ने यहां के युवाओं को पेपर लीक माफिया के हवाले कर दिया। ऐसे हर पेपर लीक माफिया के खिलाफ भाजपा सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने जनता से कहा, आप याद रखिएगा, भाजपा आएगी राजस्थान में रोजगार लाएगी। भाजपा आएगी राजस्थान पेपर माफिया को मिटाएगी।
 
प्रधानमंत्री ने साथ ही कहा कि भाजपा का संकल्प राजस्थान को पर्यटन में नंबर वन राज्य बनाने का है और इसके लिए हम राजस्थान के कोने-कोने में विकास को पहुंचाकर रहेंगे।
 
मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत काल में देश का मिजाज सर्वश्रेष्ठ करने का, सबसे बेहतर करने का बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत जिस स्केल पर काम कर रहा है उसकी पहले कोई कल्पना ही नहीं कर सकता था। भारत ने अपना चंद्रयान चंद्रमा के उस हिस्से पर उतारा है, जहां पहले कोई नहीं पहुंचा।
 
उन्‍होंने कहा, राष्ट्रीय संकल्पों से खुद को जोड़ने की अभिलाषा हम भारतीयों को हर लक्ष्य तक लेकर जाएगी। हम आत्मनिर्भर बनने के लिए, विकसित बनने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। 'वोकल फोर लोकल भी आज हर देशवासी की जीवनशैली का हिस्सा बन गया है।
 
जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित अन्य नेता मौजूद थे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अन्य कार्यक्रम में राजस्थान में लगभग 5000 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया एक और नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर किया यह बड़ा ऐलान

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

उन नीट विद्यार्थियों की कहानी, जो पेपर लीक के बाद चले गए

Pakistan को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी, आतंक और धमकियों पर नहीं झुकेगा भारत

CJP आंदोलन के पहले ही दिन धर्मेंद्र प्रधान ने की थी इस्तीफे की पेशकश, BJP के बड़े नेता का दावा

सभी देखें

LIVE: लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक संशोधन बिल, पेलेट गन पर संसद में बवाल

विदेशी मीडिया ने CJP की जीत पर क्या कहा, पाकिस्तान से लेकर मिडिल-ईस्ट और अमेरिका में सुर्खियों में 'कॉकरोच'

बदलते दौर में बढ़ी शिक्षकों की जिम्मेदारी, छात्रों को सोशल मीडिया के दुष्प्रचार से बचने का तरीका सिखाना होगा: सीएम योगी

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का पार्टी वीडियो वायरल, फंडिंग पर उठे सवाल; क्या बोले तवलीन सिंह और सौरव दास?

केजरीवाल का E20 पेट्रोल के खिलाफ नेशनल टाउनहॉल, कहा- माइलेज घटा, इंजन खराब

अगला लेख