dharma sangrah
✕

'युगपुरुष' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले 'भारत रत्न', भाजपा सांसद की मांग

Updated: मंगलवार, 6 अगस्त 2019 (10:47 IST)
जम्मू-कश्मीर के बारे में ऐतिहासिक फैसला लेने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब 'भारत रत्न' दिए जाने की मांग उठ गई है। मध्य प्रदेश के रतलाम से भाजपा सांसद गुमान सिंह डामोर ने जम्मू-कश्मीर के बारे में ऐतिहासिक फैसला लेने पर उन्हें 'युगपुरुष' बताते हुए 'भारत रत्न' देने की मांग कर डाली है।

हाल में ही उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले पहली बार के भाजपा सांसद ने कहा कि कश्मीर पर ऐतिहासिक फैसला लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने करोड़ों भारतीयों को खुशी दी है इसलिए उन्हें 'भारत रत्न' दिया जाना चाहिए।

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान डामोर ने कहा कि मोदी जी युगपुरुष हैं, उन्हें दुनिया के कई देशों ने पुरस्कार दिए हैं। उन्होंने एक फैसले से करोड़ों भारतीयों को खुशी दी है।

मैं मांग करता हूं कि उन्हें 'भारत रत्न' दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही लोकसभा में भाजपा के 74 सांसदों ने शून्यकाल में कश्मीर के बारे में सरकार के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर सोनिया गांधी के दावे को राकेश अस्थाना ने क्यों नकारा? पूर्व एसआईटी प्रमुख के बड़े खुलासे

क्‍या शेख हसीना की बांग्‍लादेश वापसी होगी, भारत ने रखी दो शर्तें?

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बढ़ी ठंड; दक्षिण में चक्रवात का खतरा

रामलीला मैदान में दादाग‍िरी की तो खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाया नियमों का नया ड्राफ्ट, जान लीजि‍ए क्‍या हैं नए न‍ियम

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

अगला लेख