sundarkand
✕

तो क्या दलित होने के कारण राष्ट्रपति कोविंद को मंदिर में नहीं मिला प्रवेश? ये है वायरल सच

Updated: गुरुवार, 31 मई 2018 (12:05 IST)
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 14 मई को अपने परिवार के साथ राजस्थान की तीर्थ नगरी पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर का दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही राष्ट्रपति और उनकी पत्नी की मंदिर की सीढ़ियों पर बैठकर पूजा करने की फोटो सामने आई तो सोशल मीडिया पर यह मैसेज वायरल हो गया कि दलित होने के कारण राष्ट्रपति कोविंद को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई और इसी वजह से उन्होंने सीढ़ियों पर बैठकर पूजा की।
 
सच क्या है..  
ब्रह्मा मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव और एसडीएम विष्णु कुमार गोयल ने इस वायरल मैसेज का खंडन करते हुए कहा है कि राष्ट्रपति कोविंद का मंदिर में पूजा का कार्यक्रम तय था, लेकिन राष्ट्रपति की पत्नी सविता कोविंद के पैरों में दर्द के कारण उन्होंने मंदिर की सीढ़ियां चढ़ने में असमर्थता जाहिर की। मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचने के लिए 50 सीढ़ियां थीं। इसलिए राष्ट्रपति के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पूजा की व्यवस्था मंदिर की सीढ़ियों पर की और राष्ट्रपति कोविंद ने पत्नी के साथ मंदिर की सीढ़ी पर ही बैठकर पूजा की।
 
लेकिन, इस सच से अनजान कुछ शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति के दलित होने और मंदिर में प्रवेश नहीं करने देने का मैसेज फैलाना शुरू कर दिया। इसका असर यह हुआ कि राष्ट्रपति कोविंद के कथित अपमान से नाराज़ एक सिरफिरे ने 28 मई को ब्रह्मा मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस शख्स का नाम अशोक मेघवाल है। सीसीटीवी फुटेज में अशोक हाथ में धारदार हथियार लिए वार करता नजर आ रहा है। इस हमले में पुजारी बाल-बाल बचा और गर्भगृह में जाकर जान बचाई।
 
इस हमले के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल उठ रहे हैं। जहां सभी भक्तों को मंदिर में प्रवेश करने के लिए मेटल डिटेक्टर परीक्षण से गुजरना पड़ता है, वहां इस तरह की घटना कैसे हो सकती है।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख