dharma sangrah
✕

राष्ट्रपति की रखवाली करेंगे लंगूर..!

Updated: गुरुवार, 13 नवंबर 2014 (13:08 IST)
मथुरा। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की वृंदावन यात्रा के मद्देनजर 10 लंगूर मंगाए गए हैं। दरअसल, ये लंगूर राष्ट्रपति की बंदरों से सुरक्षा करेंगे, जो लोगों का चश्मा लेकर चंपत हो जाते हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति मुखर्जी 16 नवंबर को मथुरा जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रपति को सलाह दी है कि वे यहां चश्मा पहनकर नहीं आएं। मथुरावासियों का कहना है कि राष्ट्रपति चाहें तो कॉन्टैक्ट लैंस लगा सकते हैं।
 
इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि बांकेबिहारी मंदिर के आसपास बंदरों का आतंक है, जहां राष्ट्रपति दुनिया के सबसे ऊंचे वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में गर्भगृह की बुनियाद रखेंगे। यहां बंदर लोगों का सामान लेकर चंपत हो जाते हैं। मथुरावासियों को डर है कि बंदर कहीं राष्ट्रपति का चश्मा न छीन लें।
 
इसीलिए राष्ट्रपति के दौरे के वक्त बंदरों से निपटने के लिए 10 लंगूर मंगाए गए हैं। बताया जाता है कि यहां पर आए दिन बंदर श्रद्धालुओं और राहगीरों के चश्मे उतारकर ले भागते हैं। अत: स्थानीय प्रशासन को डर है कि कहीं बंदर उस दिन भी कोई हरकत न कर दें और शर्मिंदगी का सामना करना पड़े। 
 
Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा