Hanuman Chalisa
✕

राष्ट्रपति कोविंद ने अटलजी को किया याद, बोले- वे व्यापक रूप से स्वीकार्य नेता थे...

Updated: रविवार, 16 अगस्त 2020 (17:12 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर यहां रविवार को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद में उनके चित्र का अनावरण किया और उन्हें 'व्यापक रूप से स्वीकार्य' नेता बताया। कोविंद ने कार्यक्रम का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया और कहा कि वाजपेयी के नेतृत्व में भारत का कद बढ़ा था।

राष्ट्रपति ने कहा, वे शांति के प्रबल पक्षधर थे और उन्होंने पड़ोसी मुल्कों के साथ बेहतर संबंधों के लिए हमेशा काम किया। उन्होंने कठिन से कठिन परिस्थितियों का शांति से सामना किया।कोविंद ने कहा कि अपने आचरण से वाजपेयी ने सभी राजनीतिक दलों और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय लोगों को यह सिखाया कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। इसलिए वे 'व्यापक रूप से स्वीकार्य' नेता थे, उन्हें सभी चाहते थे।

आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने कहा कि पूरी दुनिया कोरोनावायरस संक्रमण से जूझ रही है, लेकिन जब हम इससे उबर जाएंगे तब हम प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ेंगे और 21वीं सदी को भारत की सदी बनाने के अटलजी के सपने को पूरा करने में सफल रहेंगे।

वाजपेयी ने मार्च 1977 से अगस्त 1979 तक भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के पदेन अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दीं थीं। उस वक्त वे केंद्रीय विदेश मंत्री थे।
विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन, भाजपा के राज्यसभा सदस्य विनय सहस्रबुद्धे ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। बयान में कहा गया कि कोविंद ने सुबह वाजपेयी के स्मारक 'सदैव अटल' जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

अगला लेख