sundarkand

साथ नहीं चल सकते गांधी और गोडसे, BJP ने रोकी बिहार के विकास की रफ्तार : प्रशांत किशोर

Updated: मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020 (11:43 IST)
पटना। चुनाव रणनीतिकार और जेडीयू के पूर्व उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार से मेरे वै‍चारिक मतभेद थे। मैं उनके कुछ फैसलों से सहमत नहीं था। मुझे जेडीयू में रखना उनका अधिकार है। मैं उन्हें पितातुल्य मानता हूं। गांधी और गोडसे की विचारधारा एकसाथ नहीं चल सकती है।
 
प्रशांत किशोर ने कहा कि विकास के लिए गठबंधन जरूरी नहीं है। समझौतों से विकास नहीं हो सकता है। बीजेपी के साथ गठबंधन ‍बिहार को विकास नहीं दे रहा है। 
 
प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश से मेरा राजनीतिक संबंध नहीं रहा। नीतीश राज में बिहार में विकास हुआ, लेकिन उसको गति नहीं मिल पाई। बीजेपी के साथ जाने से बिहार का विकास नहीं हुआ।
 
बिहार की स्थिति 2005 की तरह है। सबसे ज्यादा गरीब बिहार में हैं। शिक्षा-बिजली में बिहार अभी भी पिछड़ा बना हुआ है। नीतीश सरकार ने छात्रों को सुविधाएं तो दीं, लेकिन अच्छी शिक्षा नहीं दे पाए।
 
नी‍तीश कुमार को गवर्नेंस पर कोई नहीं बोलता है। नीतीश कुमार बताएं अगले 10 सालों में बिहार के विकास के लिए क्या करेंगे। पिछलग्गू नेतृत्व से बिहार का विकास नहीं हो सकता है। प्रशांत किशोर ने कहा कि 20 मार्च तक उनके साथ 10 लाख युवा जुड़ेंगे।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

सीतापुर में CM योगी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित; SHO के खिलाफ जांच शुरू, 3 आरोपी हिरासत में

योगी सरकार की नई पहल, युवाओं के लिए लॉन्च हुआ ‘कौशल संपर्क’ QR कोड, अब सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचेगी बात

अखिलेश यादव पर बृजलाल का बड़ा निशाना, बोले- सपा सरकार में नकल माफिया को मिला बढ़ावा, चौपट हुई शिक्षा व्यवस्था

संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- NDA सरकार उजड़ी जातियों को दे रही अधिकार और सम्मान; निर्बलों को बनाएंगे सबल

रामगढ़ मल्ला हादसा : घायलों से मिलने STH पहुंची प्रशासन की टीम, CM धामी के निर्देश पर होगा फ्री इलाज

अगला लेख