dharma sangrah
✕

जावड़ेकर ने कहा, संसद देखने आ रहे छात्रों को मैं क्या दिखाऊंगा?

Updated: गुरुवार, 15 दिसंबर 2016 (13:15 IST)
नई दिल्ली। संसद में जारी गतिरोध पर नाखुशी जाहिर करते हुए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को कहा कि सदन देखने आने वाले केंद्रीय विद्यालय के छात्रों को आखिर वह क्या दिखाएंगे?
 
जावड़ेकर, केंद्रीय विद्यालय स्कूलों के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में आए थे। उन्होंने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि संसद काम कहां कर रही है? उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि संसद की कार्यवाही देखने आने वाले स्कूली विद्यार्थियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
 
जावड़ेकर ने कहा कि मैं सोचता हूं कि कार्यवाही देखने आने वाले केंद्रीय विद्यालय के छात्रों को मुझे क्या दिखाना चाहिए। क्या मुझे उन्हें यह दिखाना चाहिए कि संसद में किस तरह का हंगामा होता है। यहां वह अनुशासन का पाठ पढ़कर आएंगे लेकिन यहां से वह अनुशासनहीनता सीखकर जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि जनता पांच साल में एक बार सरकार चुनती है और लोकतंत्र में जनमत सबसे उपर होता है। लेकिन अगर संसद इस तरह काम नहीं करेगा तो यह अलोकतांत्रिक होगा और जनमत का अपमान होगा।
 
जावड़ेकर ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि जनता की राय का उन पर दबाव पड़ेगा। हर किसी को काम करना होता है और संसद में आपको अपनी राय रखनी होती है, यही लोकतंत्र है। आपको विरोध भी करना चाहिए, यह भी लोकतंत्र है। लेकिन निर्वाचित सरकार को काम नहीं करने देने का यह कोई तरीका नहीं है। मेरी परेशानी यह है कि मैं केवी के छात्रों को आखिर क्या दिखाउंगा।
 
उन्होंने मार्च में शिक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की और कहा कि नवाचार और प्रयोग करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। (भाषा)
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

अगला लेख