Hanuman Chalisa
✕

घुसपैठ करना चाहते थे आतंकी, चौकस जवानों ने दिया करारा जवाब

Updated: गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 (12:46 IST)
जम्मू। सेना ने बुधवार देर रात जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों के एक समूह की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने बताया, कि रात के समय पुंछ के मेंधर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के आसपास चार से पांच आतंवादियों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई।
चौकस बैठे सैनिकों ने संदिग्ध आतंकवादियों को ललकारा और उन पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि सैनिकों ने आतंकवादियों की नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिशों को नाकाम कर दिया। इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है।
 
घुसपैठ के प्रयास की यह घटना ऐसे समय में हुई है जब सुरक्षा बल आतंकवादी समूहों द्वारा जम्मू कश्मीर में विभिन्न इलाकों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं में वृद्धि होने का सामना कर रहे हैं।
 
पिछले सप्ताह जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों ने जम्मू के सुंजवां में सेना के एक शिविर को निशाना बनाया था। इस घटना में छह सैनिक और एक नागरिक मारे गए थे।
 
सोमवार को लश्कर ए तैयबा के दो आतंकवादियों ने श्रीनगर में कर्णनगर में सीआरपीएफ के एक शिविर को निशाना बनाया था। सुरक्षा बलों ने 32 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद हमलावरों को मार गिराया था। (भाषा) 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LIVE: यमुना नदी में दूसरे दिन भी दिखा जहरीला झाग, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार

24 October Top News: तिब्बत में फिर भूकंप, फ्रांस में प्रदर्शन, भारत-चीन तनाव पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

अगला लेख