shradh paksha
✕

दिल्ली में प्रदूषण का कहर, मास्क लगाकर घर से निकलने की सलाह

Updated: गुरुवार, 30 नवंबर 2017 (07:47 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के अधिकांश चिकित्सकों ने प्रदूषण के बढ़ते स्तर के मद्देनजर लोगों को वॉक के लिए घर के भीतर ही पैदल चलने और बाहर निकलने पर मास्क लगाने की सलाह दी है।
 
चिकित्सा बीमा कंपनी मैक्स बूपा ने राजधानी में काम करने वाले फेफड़ा और ईएनटी विशेषज्ञों समेत 40 से अधिक डॉक्टरों पर एक सर्वेक्षण किया और उसी के आधार पर कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में यह खुलासा किया है। सर्वेक्षण का उद्देश्य यह जानना था कि प्रदूषण के मौजूदा हालात को देखते हुए दिल्लीवासी स्वस्थ रहने के लिए क्या कदम उठाएं हैं?
      
सर्वे में दिल्लीवासियों के लिए पैदल चलने को सबसे सही व्यायाम बताया गया है। हवा की गुणवत्ता में लगातार गिरावट के मद्देनजर जॉगिंग करने, दौड़ने और साइक्लिंग की तुलना में पैदल चलने को बेहतर व्यायाम माना गया है।
 
सर्वेक्षण में शामिल 83 प्रतिशत डॉक्टरों ने हवा की गुणवत्ता में गिरावट के दुष्परिणामों से बचने के लिए हर दिन पैदल चलने की सलाह दी है। प्रदूषण के मौजूदा हालात में दौड़ने और अन्य कठिन व्यायाम करने से मना किया है क्योंकि इनमें ऑक्सीजन जल्द बर्न होता है।
 
डॉक्टरों ने मौजूदा हवा को स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक बताया है और लोगों से घर के अंदर ही पैदल चलने की सलाह दी है। उनसे बाहर निकल कर स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने की वजाय घर के अंदर ही पैदल चल कर एक्टिव लाइफस्टाइल बनाए रखने की अपील की है। घर से बाहर निकलने वालों को डॉक्टरों ने मास्क लगाने भी सलाह दी है।
 
सर्वेक्षण में शामिल 87 प्रतिशत डॉक्टरों ने प्रदूषण की वजह से पैदल चलने जैसे शारीरिक व्यायाम पर रोक को उचित नहीं माना है लेकिन 93 फीसदी डाक्टरों ने घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क लगाने की सलाह दी है और कहा है कि इससे प्रदूषण के दुष्परिणाम को कम किया जा सकता है। (वार्ता) 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख