ganesh chaturthi

उत्तराखंड, यूपी, गोवा में चलेगा मोदी का जादू, पंजाब में कांग्रेस भारी ...

Updated: शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 (11:53 IST)
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ी हुई है। हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण के अनुसार भाजपा अपने स्टार प्रचारक मोदी के जादू के कारण उत्तराखंड में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लेगी। उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा में त्रिशंकु विधानसभा का पूर्वानुमान लगाया गया है हालांकि इनमें से उत्तरप्रदेश और गोवा में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरेगी। 
 
'द वीक-हंसा रिसर्च' द्वारा कराए गए इस सर्वेक्षण में कहा गया कि उत्तर प्रदेश और गोवा में भाजपा जबकि पंजाब में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।
 
इसमें कहा गया, '403 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में चुनाव सर्वेक्षण में भाजपा को 192 से 196 तथा सपा-कांग्रेस गठबंधन को इसके बहुत करीब 178-182 सीटें जबकि बसपा को तीसरे नंबर पर 20 से 24 सीटें तथा अन्य को पांच से नौ सीटें दी गई हैं।
 
इसमें 117 सीटों वाले पंजाब में कांग्रेस को 49 से 51 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बताया गया जबकि आप को 33 से 35 सीटें बताई गईं। अकाली दल भाजपा गठबंधन को केवल 28 से 30 जबकि अन्य को तीन से पांच सीटें प्राप्त होने की पूर्वानुमान लगाया गया।
 
इन चारों राज्यों में से, केवल उत्तराखंड में स्पष्ट बहुमत बताया गया जिसमें भाजपा को 70 सदस्यीय सदन में 37 से 39 सीटें बताई गईं जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस को 27-29 सीटें दी गईं। बसपा को एक से तीन सीटों मिलने का पूर्वानुमान लगाया गया।
 
गोवा में कुल 40 सीटों में सत्तारूढ भाजपा को 17 से 19 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बताया गया जबकि कांग्रेस को 11 से 13 तथा आप को केवल दो से चार सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया। यह चुनाव पूर्व सर्वेक्षण कांग्रेस समाजवादी पार्टी का गठबंधन होने के तुंरत बाद किया गया। (भाषा) 
 
Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख