Daily Horoscope
✕

पीएनबी घोटाला : चौकसी समूह की 1,217 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क

Updated: गुरुवार, 1 मार्च 2018 (13:25 IST)
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गीतांजलि जेम्स और इसके प्रवर्तक मेहुल चौकसी की 41 संपत्तियों को कुर्क किया है जिनकी कीमत 1,200 करोड़ रुपए से अधिक है। निदेशालय ने इस मामले में धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) रोकथाम अधिनियम के तहत संपत्तियों की कुर्की के अस्थायी आदेश दिए हैं।
 
इन संपत्तियों में मुंबई के 15 फ्लैट और 17 कार्यालय परिसर, कोलकाता का एक मॉल, अलीबाग में चार एकड़ का फार्म हाउस और नासिक, नागपुर, पनवेल और तमिलनाडु के विलिपुरम में कुल 231 एकड़ के भूखंड शामिल हैं। निदेशालय ने बताया कि हैदराबाद के रंगा रेड्डी जिले में भी 170 एकड़ के एक पार्क को कुर्क किया गया है जिसकी कीमत 500 करोड़ रुपए से ऊपर है।
 
 
निदेशालय ने बताया कि चौकसी के नियंत्रण वाली कुल 41 संपत्तियां जब्त की गई हैं जिनकी कुल अनुमानित लागत 1,217.2 करोड़ रुपए है। उल्लेखनीय है कि चौकसी और उनके रिश्तेदार नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक के साथ लगभग 12,000 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस मामले में निदेशालय समेत अन्य कई एजेंसियां जांच कर रही हैं।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की बैठक पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, भाजपा का पलटवार

भोपाल में होगी इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, 12 दिसंबर को जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

अगला लेख