Hanuman Chalisa
✕

पीएनबी घोटाला: सीबीआई को बड़ी सफलता, गोकुलनाथ शेट्टी समेत तीन गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 (13:29 IST)
नई दिल्ली। सीबीआई ने पीएनबी में हुए 11400 करोड़ के महाघोटाले में बड़ी भूमिका निभाने वाले बैंक के पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी समेत तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने मोदी, उसकी कंपनियों और रिश्तेदार मेहुल चोकसी के खिलाफ 31 जनवरी को दर्ज की गई अपनी प्राथमिकी के संबंध में तत्कालीन उप प्रबंधक गोकुलनाथ शेट्टी (अब सेवानिवृत्त), एकल खिड़की संचालक मनोज खराट और हेमंत भट्ट को हिरासत में लिया है।
 
इस प्राथमिकी में करीब 280 करोड़ रुपए के फर्जी लेन-देन के आठ मामले दर्ज हैं लेकिन बैंक से आगे प्राप्त हुई शिकायतों के आधार पर सीबीआई ने कहा है कि पहली प्राथमिकी में अब करीब 6,498 करोड़ रुपए की राशि की जांच की जाएगी जो शेट्टी और खराट द्वारा कथित तौर पर फर्जी तरीके से 150 साख पत्र (लेओयू) जारी करने से जुड़ी है।
 
अधिकारियों ने बताया कि गीतांजलि कंपनी समूह के लिए जारी किए गए करीब 4,886 करोड़ रुपये के शेष 150 साखपत्र दूसरी प्राथमिकी का हिस्सा हैं। यह दूसरी प्राथमिकी चोकसी और उसकी कंपनियां गीतांजलि जेम्स, नक्षत्र ब्रांड्स और गिली के खिलाफ शुक्रवार को दर्ज की गई थी। ये सभी साखपत्र वर्ष 2017-18 के दौरान जारी या नवीकृत किए गए हैं। 
 
गोकुलनाथ शेट्टी पर ही स्विफ्ट मेसेजिंग सिस्टम का दुरुपयोग कर एलओयू जारी करने का आरोप है। एलओयू वह पत्र है जिसके आधार पर एक बैंक द्वारा अन्य बैंकों को एक तरह से गारंटी पत्र उपलब्ध कराया जाता है जिसके आधार पर विदेशी शाखाएं ऋण की पेशकश करती हैं। विदेशी बैंक शाखाएं भी जांच के घेरे में हैं। पीएनबी घोटाले में 18 कर्मचारियों को निलंबित कर चुका है।
 
वहीं पंजाब नेशनल बैंक की शिकायत के आधार पर सीबीआई ने कल नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ नये सिरे से प्राथमिकी दर्ज कर उनका पता लगाने के लिए इंटरपोल से संपर्क किया।
 
इस मामले में विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी और मेहुल चोकसी का पासपोर्ट तत्काल प्रभाव से चार हफ्तों के लिए निलंबित कर दिया। हालांकि मंत्रालय को यह जानकारी नहीं है कि नीरव अभी कहां हैं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

अगला लेख