Hanuman Chalisa

पीएनबी घोटाला : इलाहाबाद बैंक के 6 शीर्ष बैंक अधिकारियों को पद से हटाने के निर्देश

Updated: सोमवार, 14 मई 2018 (22:02 IST)
नई दिल्ली। बैंकिंग क्षेत्र में भूचाल लाने वाले पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाला मामले में सरकार ने पीएनबी और इलाहाबाद बैंक के 6 शीर्ष बैंक अधिकारियों को पद से हटाने के निर्देश जारी किए हैं। इन अधिकारियों में इलाहाबाद बैंक की एक प्रबंध निदेशक भी शामिल हैं।
 
 
वित्तीय सेवा विभाग के सचिव राजीव कुमार ने सोमवार को यहां बताया कि विभाग ने दोनों बैंकों के निदेशक मंडल को घोटाले के आरोपी पीएनबी के बोर्ड स्तर के 3 अधिकारियों और 2 कार्यकारी निदेशकों तथा इलाहाबाद की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के सभी अधिकार समाप्त करके पद से हटाने के निर्देश दिए हैं।
 
कुमार ने बताया कि इलाहाबाद बैंक इस संबंध में अपने निदेशक मंडल की बैठक बुलाएगा और तब वह सीबीआई के आरोपपत्र में शामिल अपनी प्रबंध निदेशक के अधिकार समाप्त करने का निर्णय लेगा। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि पीएनबी के बोर्ड ने अपने कार्यकारी अधिकारियों को पद से हटाने का निर्णय ले लिया है।
 
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 13,000 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले मामले में मुंबई स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है। (वार्ता)

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

LIVE: लगातार तीसरे दिन भी नहीं चली संसद, दिल्ली में प्रदर्शन पर राजनाथ सिंह ने जताई ‍चिंता

लोकसभा में महिला सांसदों से भिड़े TMC के कल्याण बनर्जी, पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

CM योगी आदित्यनाथ ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, स्वस्थ-समृद्ध UP के लिए की प्रार्थना

राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा, बोले डॉ. मोहन यादव, डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार

अगला लेख