shradh paksha
✕

12,700 करोड़ का हुआ पीएनबी घोटाला

Updated: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (14:21 IST)
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने कहा है कि जौहरी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की कथित धोखाधड़ी की राशि बढ़कर 12,717 करोड़ रुपए हो सकती है। यह पूर्व के अनुमान के मुकाबले 20.4 करोड़ डॉलर (1,323 करोड़ रुपए) अधिक है।
 
सोमवार देर रात शेयर बाजारों को दी सूचना में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने कहा कि धोखाधड़ी की राशि 20.42 करोड़ डॉलर बढ़ सकती है।
 
इससे पहले, बैंक ने 11,394.02 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की बात कही थी। यह राशि अब 1,323 करोड़ रुपए बढ़कर 12,717 करोड़ रुपए हो गई है।
 
पीएनबी ने यह भी कहा कि उसे धोखाधड़ी के कारण दूसरे बैंकों को हुए नुकसान की भरपाई को लेकर सरकार से कोई निर्देश नहीं मिला है।
 
नीरव और चौकसी तथा उनसे जुड़ी कंपनियों ने पीएनबी के अधिकारियों के साथ साठगांठ कर फर्जी गारंटी पत्र हासिल किए और इलाहाबाद बैंक, एक्सिस बैंक तथा यूको बैंक जैसे भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं से कर्ज लिए।
 
पीएनबी ने देर रात एक अलग बयान में कहा कि कानून के अनुसार अगर देनदारी का मामला बनता है तो उसके पास उसके लिए पर्याप्त पूंजी (संपत्ति) है। (भाषा) 
 

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

Gemini 4 Argon लॉन्च, AI की दुनिया में बड़ा कदम, आम यूजर्स के लिए क्या बदलेगा

Monsoon Update: क्या आपके राज्य से लौटने लगा है मानसून? जानिए अगले 48 घंटों के मौसम का पूरा हाल

अहमदाबाद बम धमाके: सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन मुजाहिदीन के दोषी की फांसी की सजा पर लगाई रोक

SIR प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पूछा- बिना सुनवाई के मतदाता सूची से कैसे हटा दिया नाम?

कौन हैं कैप्टन स्मित माछर? जख्मी हालत में भी हौसला नहीं खोया, बचाई 180 यात्रियों की जान

अगला लेख