shradh paksha
✕

रिजर्व बैंक सालाना करता है जोखिम आधारित पर्यवेक्षण : पीएनबी

Updated: गुरुवार, 1 मार्च 2018 (15:11 IST)
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने इस बात से इंकार किया है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने मुंबई में उसकी ब्रैडी हाउस शाखा का कोई ऑडिट नहीं किया है, जो नीरव मोदी ऋण घोटाला कांड को लेकर सुर्खियों में है। पीएनबी का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक सालाना आधार पर उसका जोखिम आधारित पर्यवेक्षण करता रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके रिश्तेदार मेहुल चौकसी पर आरोप है कि उन्होंने उक्त शाखा के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर विदेशी में भारतीय बैंकों की शाखाओं से आयात ऋण प्राप्त करने के लिए फर्जी गारंटी पत्र (लेटर ऑफ अंडरटेकिंग) प्राप्त किए और उससे विदेशों में स्थित भारतीय बैंक की शाखाओं से ऋण प्राप्त कर पीएनबी में करीब 12,700 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी को अंजाम दिया।
 
पीएनबी ने एक बयान में कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि रिजर्व बैंक सालाना आधार पर उसका जोखिम आधारित पर्यवेक्षण करता है। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख