Hanuman Chalisa
✕

पीएनबी ने दिया ऋण लेने वालों को झटका, ब्याज दर बढ़ाई

Updated: गुरुवार, 1 मार्च 2018 (18:23 IST)
मुंबई। भारतीय स्टेट बैंक के साथ पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने भी होली के मौके पर आवास और वाहन ऋण लेने वालों को झटका देते हुए अपनी एमसीएलआर दरों में 15 आधार अंकों की बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई दरें गुरुवार से ही प्रभावी हो गई हैं।


एमसीएलआर (सीमांत लागत ऋण दर) वह दर है जिसके आधार पर बैंक विभिन्न ऋणों के लिए ब्याज दर तय करते हैं। बैंक के अनुसार 5 साल की एमसीएलआर दरों को 8.45 फीसदी से बढ़ाकर 8.60 फीसदी कर दिया गया है।

इसी तरह 3 साल की एमसीएलआर दरों को 8.30 फीसदी से बढ़ाकर 8.45 फीसदी कर दिया गया है। 1 साल की एमसीएलआर दर 8.15 फीसदी से बढ़कर 8.30 फीसदी, 6 माह की 8.10 से 8.25, 3 माह की 7.95 से 8.10 और 1 माह की 7.80 से 7.95 प्रतिशत हो गई है।

एमसीएलआर दर बढ़ने से उन कर्जदारों को अब अधिक ईएमआई का भुगतान करना होगा जिनका ऋण एमसीएलआर से लिंक है। पीएनबी के अलावा एसबीआई ने भी एमसीएलआर दर बढ़ा दी है। एसबीआई ने एमसीएलआर में 0.25 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है। (वार्ता)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की बैठक पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, भाजपा का पलटवार

भोपाल में होगी इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, 12 दिसंबर को जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

अगला लेख