Hanuman Chalisa

PM मोदी बोले- भारत का लक्ष्य 30 से 35 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन कम करना

Updated: शनिवार, 21 नवंबर 2020 (17:36 IST)
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत ने 30 से 35 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन कम करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय (पीडीपीयू) के दीक्षांत समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित करते हुए यह बयान दिया।
ALSO READ: कोरोना वैक्सीन को जनता तक पहुंचाने का 'मोदी सरकार का प्लान' क्या है?
उन्होंने कहा कि आज देश कार्बन उत्सर्जन को 30 से 35 प्रतिशत कम करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। जब मैंने इसके बारे में दुनिया को बताया तो उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया और इस बात को लेकर उनमें कौतूहल था कि क्या भारत इस लक्ष्य को हासिल कर सकेगा?
 
मोदी ने कहा कि इस दशक में प्राकृतिक गैस के इस्तेमाल को 4 गुना बढ़ाने के प्रयास जारी हैं और इसके साथ ही अगले 5 साल में तेलशोधन क्षमता दोगुना करने पर काम हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में स्टार्टअप को मजबूत करने के लिए लगातार काम हो रहा है और इसके लिए विशेष कोष आवंटित किया गया है।
 
मोदी ने कहा कि अगर आपके पास कोई विचार, उत्पाद और सिद्धांत है और उस पर आप आगे बढ़ना चाहते हैं तो यह कोष आपके लिए एक अच्छा मौका है और सरकार की तरफ से उपहार है। गैस और तेल क्षेत्र में ही इस दशक करोड़ों रुपए का निवेश होना है इसलिए आपके लिए इस क्षेत्र में बहुत ही संभावनाएं हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख