dharma sangrah
✕

मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, देश के नए रेल मंत्री बने अश्विनी वैष्णव, स्वास्थ्य मंत्री बने मनसुख मांडविया

Updated: बुधवार, 7 जुलाई 2021 (22:38 IST)
नई दिल्ली। देश में मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ ही विभागों का बंटवारा रात में कर दिया गया। इनमें विभागों को जोड़ा गया। देश में कुल 53 मंत्रालय हैं। इन्हें 30 मंत्री देखेंगे। कई मंत्रालयों को जोड़ा जाएगा। पेश है हर अपडेट- 
- उड्डयन मंत्रालय का जिम्मा ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपा गया।
- पुरुषोत्तम रुपाला नए डेयरी विकास मंत्री बनाए गए। मत्स्य पालन मंत्रालय का प्रभार भी रूपाला को दिया गया। 
- हरदीप सिंह पुरी देश के नए पेट्रोलियम मंत्री बने।  
- रेलवे और आईटी मंत्रालय को जोड़ा गया। दोनों मंत्रालय को अश्विनी वैष्णव संभालेंगे।
- पीयूष गोयल नए कपड़ा मंत्री बनाए गए।  
- धर्मेंद्र प्रधान देश के नए शिक्षा मंत्री होंगे। कौशल विकास मंत्रालय का भी प्रभार सौंपा गया। स्मृति ईरानी महिला एवं बाल विकास मंत्री बनी रहेंगी। 
- मनसुख मांडविया को स्वास्थ्य मंत्रालय मिला। मांडविया को रसायन और उर्वरक मंत्रालय भी दिया गया।
- अमित शाह को सहकारिता मंत्रालय का प्रभार। 
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद देखेंगे।

10:37 PM, 7th Jul
जी किशन रेड्डी पर्यटन मंत्री बनाए गए 
गिरिराज सिंह ग्रामीण विकास मंत्रालय 
अजय कुमार को गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया
सर्वानंद सोनोवाल का आयुष मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया
अजय भट्ट रक्षा और पर्यटन में राज्यमंत्री बनाया गया

10:19 PM, 7th Jul
- सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को बनाया गया। खेल मंत्रालय का जिम्मा भी सौंपा गया।
- किरेन रिजजू को कानून मंत्री बनाया गया है।
- आरके सिंह को ऊर्जा मंत्री बनाया गया।
- मीनाक्षी लेखी को विदेश राज्यमंत्री बनाया गया। संस्कृति मंत्रालय भी दिया गया।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख