shradh paksha
✕

पीएम मोदी को सार्क सम्मेलन में बुलाएगा पाकिस्तान, क्या जाएंगे भारतीय प्रधानमंत्री...

Updated: मंगलवार, 27 नवंबर 2018 (19:39 IST)
करतारपुर कॉरिडोर के जरिए भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में आई नरमी के बीच को पाकिस्तान ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्क सम्मेलन में बुलाने का फैसला किया है।
 
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से ये जानकारी दी गई है कि इस साल प्रस्तावित सार्क में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में भारत ने दो मंत्रियों को पाकिस्तान भेजने का फैसला किया है।
 
हालांकि, इससे पहले 2016 में 19वें सार्क शिखर सम्मेलन का आयोजन भी पाकिस्तान में किया जाना था, लेकिन भारत समेत बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान ने इस समिट में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद ये सम्मेलन रद्द करना पड़ा था।

इस्लामाबाद में मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए फैसल ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने जीत के बाद अपने भाषण में कहा था कि भारत अगर एक कदम आगे बढ़ेगा तो पाकिस्तान दो कदम बढ़ाएगा। 
 
डान अखबार ने फैसल को उद्धृत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को दक्षेस शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खान ने अपने भारतीय समकक्ष को एक खत लिखकर मंशा जताई थी कि पाकिस्तान भारत के साथ सभी लंबित मुद्दों को बातचीत के जरिये सुलझाने का इच्छुक है। 
 
फैसल ने कहा, 'हमनें भारत के साथ एक जंग लड़ी है, रिश्ते तेजी से नहीं ठीक हो सकते।'

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

Pakistan की सड़कों पर क्यों शुरू हुआ संग्राम, मुनीर-शरीफ फिर परेशान, इमरान की रिहाई को लेकर क्या है PTI का प्लान

UP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें, खिलेश का अंदाज कुछ ऐसा रहा...

अयोध्या में राजनाथ सिंह, कहा- योगी के नेतृत्व में यूपी की शासन व्यवस्था उत्कर्ष पर

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, सड़क पर शव की तरह लेटकर जताया विरोध, VIDEO हुआ वायरल

अगला लेख