सम्बंधित जानकारी
- चक्रवात ‘असानी’ गहरे दबाव में बदला, आंध्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानिए कहां चलेगी लू?
- Weather Forecast : चक्रवात असानी को लेकर बड़ा अपडेट, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
- Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी केस में सुनवाई पूरी, कल दोपहर 12 बजे आएगा कोर्ट का फैसला
- दिल्ली का दिल चोरी कर लिख दिया- 'दिल तो आखिर दिल है, चाहे प्लास्टिक हो या कागज'
- Cyclone Asani में बहकर आए 'रहस्यमयी' सोने के रथ को लेकर सामने आए चौंकाने वाले राज
भावुक हुए पीएम मोदी, अयूब पटेल से किया वादा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भरूच में उत्कर्ष समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम में पीएम मोदी भावुक हो गए और उन्होंने एक लाभार्थी को अपनी बेटी के डॉक्टर बनने के सपने को साकार करने में मदद करने का वादा किया।
पीएम मोदी से बात करते हुए अयूब पटेल नाम के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के डॉक्टर बनने के सपने के बारे में बताया। इस दौरान पीएम मोदी ने मदद की पेशकश की। उन्होंने कहा कि अपनी बेटियों के सपने को पूरा करने के लिए अगर आपको किसी मदद की जरूरत हो तो मुझे बताएं।
उन्होंने कहा कि ये उत्कर्ष समारोह इस बात का प्रमाण है कि जब सरकार ईमानदारी से, एक संकल्प लेकर लाभार्थी तक पहुंचती है, तो कितने सार्थक परिणाम मिलते हैं। मैं भरूच जिला प्रशासन को, गुजरात सरकार को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी 4 योजनाओं के शत-प्रतिशत सैचुरेशन के लिए बधाई देता हूं।
पीएम ने कहा कि अक्सर जानकारी के अभाव में अनेक लोग योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। कभी-कभी योजनाओं कागज पर रह जाती हैं। लेकिन जब इरादा साफ हो, नीति साफ हो, नेकी से काम करने का इरादा हो, सबका साथ-सबका विकास की भावना हो, तो इससे नतीजे भी मिलते हैं।
दिल्ली से देश की सेवा करते हुए मुझे 8 साल पूरे हो रहे हैं। ये 8 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे। आज जो कुछ भी मैं कर पा रहा हूं, वो मैंने आपके बीच ही सीखा है।
उन्होंने कहा कि 2014 में जब आपने हमें सेवा का मौका दिया था तो देश की करीब-करीब आधी आबादी शौचालय की सुविधा से, टीकाकरण की सुविधा से, बिजली कनेक्शन की सुविधा से, बैंक अकाउंट की सुविधा से वंचित थी। सभी के प्रयासों से अनेक योजनाओं को शत प्रतिशत सैचुरेशन के करीब ला पाए हैं।
देश ने संकल्प लिया है शत प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचने का। जब शत प्रतिशत पहुंचते हैं तब सबसे पहला मनोवैज्ञानिक परिवर्तन आता है वो बहुत महत्वपूर्ण है। उसमें देश का नागरिक याचक की अवस्था से बाहर निकल जाता है।
