sundarkand

प्रयागराज में कुंभ कलश की स्थापना करेंगे पीएम मोदी, देंगे इन परियोजनाओं की सौगात

Updated: मंगलवार, 17 दिसंबर 2024 (18:55 IST)
PM Modi in Prayagraj : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ कलश की स्थापना करेंगे। यहां वे 6,670 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के अलावा पूजा-अर्चना भी करेंगे तथा महाकुंभ प्रदर्शनी स्थल का भ्रमण करेंगे। महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
 
क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम : पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। वह प्रयागराज जाएंगे और दोपहर करीब 12:15 बजे संगम तट पर पूजा और दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 12:40 बजे प्रधानमंत्री अक्षय वट वृक्ष में पूजा करेंगे, उसके बाद हनुमान मंदिर और सरस्वती कूप में दर्शन और पूजा करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे वह महाकुंभ प्रदर्शनी स्थल का भ्रमण करेंगे। इसके बाद, दोपहर लगभग 2 बजे वह प्रयागराज में 6,670 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुरुआत करेंगे।
 
 
प्रधानमंत्री भारद्वाज आश्रम गलियारा, श्रृंगवेरपुर धाम गलियारा, अक्षयवट गलियारा, हनुमान मंदिर गलियारा सहित प्रमुख मंदिर गलियारे का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनायों से भक्तों को एक स्थल से दूसरे स्थल की ओर आने जाने में आसानी होगी और ये आध्यात्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देंगी।
 
प्रधानमंत्री कुंभ सहायक कृत्रिम मेधा (आधारित) चैटबॉट की भी शुरुआत करेंगे जो महाकुंभ मेला 2025 पर भक्तों को कार्यक्रम संबंधी मार्गदर्शन और अपडेट देने के लिए विवरण प्रदान करेगा।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख