dharma sangrah
✕

खत्म हुए बिचौलिए और भ्रष्टाचारी, सवा सौ करोड़ का देश ही मेरा परिवार : मोदी

Updated: शुक्रवार, 8 मार्च 2019 (17:05 IST)
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपनी सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वह यह सब इसलिए कर पा रहे हैं क्योंकि बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों का खात्मा हो चुका है और देश की पाई-पाई सिर्फ जनता पर ही खर्च हो रही है।
 
मोदी ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में राष्ट्रीय महिला आजीविका मीट को सम्बोधित करते कहा कि उनकी सरकार महिला सशक्तीकरण के लिये हर तरह से संवेदनशील है।
 
उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, स्वयं सहायता समूहों को मिलने वाले कर्ज में बढ़ोतरी, उज्ज्वला योजना, दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय आजीविका मिशन, आयुष्मान योजना और पशुपालकों को भी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा देने जैसी तमाम योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा 'यह सारे काम हम इसलिये कर पा रहे हैं, क्योंकि केन्द्र में एक ऐसी सरकार है जो पाई-पाई का सही उपयोग कर रही है।'
 
मोदी ने कहा 'अब बिचौलिए और भ्रष्टाचारी नहीं हैं। मोदी को अपने लिये कुछ नहीं ले जाना है। ले जाएगा तो करेगा क्या... यह सवा सौ करोड़ का देश ही मेरा परिवार है। मुझ पर विश्वास बनाये रखियेगा।'
 
उन्होंने कहा कि महिलाएं नए भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं। यह सुखद है कि महिला सशक्तीकरण ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बहन-बेटियों की भागीदारी को सुनिश्चित कर रहा है। अस्पतालों में सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित कराने की योजना हो, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान हो, मुफ्त गैस कनेक्शन हो, या बच्चियों के साथ राक्षसी कृत्य करने वालों को फांसी की सजा का प्रावधान हो, हम बेटियों और बहनों का कल्याण सुनिश्चित कर रहे हैं। हम ऐसा कानून लाये हैं कि शादी के बाद पत्नी को विदेश ले जाकर धोखा देने वाले बच नहीं पाएंगे। मातृत्व अवकाश को 12 हफ्ते से बढ़ाकर 26 हफ्ते किया गया है। दुनिया के बड़े-बड़े देशों में भी ऐसा कानून नहीं है।
 
मोदी ने कहा कि हाल ही में यह भी फैसला किया गया कि भारतीय सैन्य सेवाओं के कुछ क्षेत्रों में महिलाओं को स्थायी कमिशन दिया जाएगा। उन्होंने पूछा 'हमारी सेना के लिये आपको गर्व होता है क्या, आपका भी मन करता है कि आपकी बेटी भी ऐसे ही खड़ी हो जाए। आज भारत में बेटियां फाइटर जेट उड़ा रही है तो नाव से समुद्र की पूरी परिक्रमा भी कर रही हैं।'
 
मोदी ने कहा कि स्वावलम्बन से सशक्तीकरण की यात्रा अब नये दौर में प्रवेश करने वाली है। केन्द्र में आपने हमारी सरकार को जब से मौका दिया तब से हमने स्वयं सहायता समूहों के लिए काम किया। पांच साल पहले इन समूहों को हर साल 23 हजार करोड़ रुपए का कर्ज दिया जाता था। मेरे आने के बाद यह 44 हजार करोड़ रुपए हो गए। पूरे पांच वर्षों के दौरान दो लाख करोड़ से ज्यादा की सहायता दी जा चुकी है।
 
मोदी ने कहा कि इस वक्त देश में छह करोड़ महिलाएं स्वयंसहायता समूहों से जुड़ी हैं। प्रयास है कि आने वाले 5-6 साल में आठ से 10 करोड़ परिवारों को इस अभियान से जोड़ा जाए। वर्ष 2022 तक हम अपने स्वयं सहायता समूहों को इतना ताकतवर बनाएंगे कि उनसे जुड़ी कोई महिला गरीब ना रहे। आप यह काम करिये, मैं आपके साथ हूं। कोशिश हो कि गरीब, शोषित, वंचित वर्ग के घर की एक-एक महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़े।
 
प्रधानमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये जाने वाले उत्पादों की बिक्री का दायरा बढ़ाये जाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि हमें नए-नए क्षेत्रों में भी जाना होगा। आतिथ्य और मेडिकल के क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूहों की हिस्सेदारी बढ़ायी जा सकती है। ऐसे अनेक क्षेत्र हैं जिनमें काम किया जा सकता है। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख